Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रख्यात पत्रकार कल्याण दा हमारे बीच नहीं रहे....

    1 hour ago

    प्रख्यात पत्रकार कल्याण सिंह कोठारी हमारे बीच नहीं रहे! आज 18 मई को सुबह 12 बजे अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली! आप अपने पीछे हंसा कोठारी- पत्नी, पुनीत कोठारी-बेटा, संजना कोठारी-बहु, पूर्वा मोहनोत्-बेटी, अभय मोहनोत् - दामाद, ईशी- पोत्री, निशिका एवं अनिकेत- दोहिता एवं दोहीती सहित भरा पुरा परिवार छोड़कर गए है! आप का चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसे पूरा नहीं किया जा सकता, मगर आप के लेखन से आने वाली पीढ़िया निरंतर लाभांवित होती रहेंगी!

     

    7 जून 1944 को जोधपुर में जन्मे देश के प्रख्यात एवं वयोवृद्ध पत्रकार कल्याणसिंह कोठारी परिचय के मोहताज नहीं है। अपने जीवन के 83 बसंत देख चुके कोठारी ने अपने बचपन से लेकर युवा अवस्था तक अध्ययन एवं अनेक कार्ययोजनाओं में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वहीं, दूसरी ओर जीवन की परवाह किए बिना अनेक प्रकार की पत्रकारिता की है। इनमें भारत-पाकिस्तान के युद्ध के समय आप जब वॉर जर्नलिस्ट के रूप में जोधपुर से खबरें लिख रहे थे तब कुछ मीटर की दूरी पर बम के धमाकों की आवाज सुनाई देती थी, जो आज भी आप के कानों में गूंजती है। यह सब आपके संघर्षपूर्ण जीवन की कहानी को बयां करती है।

     

    इतना ही नहीं यु़द्ध के समय बंकरों में रहकर सीमित संसाधनों के चलते भूखे-प्यासे रहकर भी आपने दिन बिताए एवं जान जोखिम में डालकर पाठकों के लिए युद्ध की स्थितियों का शब्दों के माध्यम से चित्रांकन कर जो कार्य किया वह न केवल काबिले तारीफ है बल्कि प्रेरणास्पद भी है। आप के कार्यानुभव से सैकड़ों पत्रकार, मीडिया शिक्षक, मीडिया शोधार्थी एवं विद्यार्थी लाभांवित हो चुके हैं। आप पर प्रोफेसर ( डॉ) रमेश कुमार रावत द्वारा लिखी गई पुस्तक एवं बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मीडिया मेकर्स ऑफ राजस्थान- कल्याणसिंह कोठारी' ने काफी सुर्खियां बटोरीं तो आप पर बनी फिल्म एवं पुस्तक को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्‍स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया।

     

    इतना ही नहीं आप ने ऑल इंडिया मीडिया एज्यूकेटर्स कॉन्फ्रेंस की नींव भी आपने देश के प्रख्यात मीडिया शिक्षक डॉ. संजीव भानावत के साथ मिलकर रखी। जिसमें चार संस्करणों में करीब 1200 से अधिक मीडिया शिक्षकों, मीडिया प्रोफेशनल्स ने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

     

     

    कोठारी जी इं‍जीनियर बनना चाहते थे, लेकिन गणित अच्छी नहीं होने के कारण इसे जारी नहीं रख पाए और आर्ट्‍स में एडमिशन ले लिया। आगे चलकर वकालत भी की एवं पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का निश्चय किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में युद्ध पत्रकारिता, विधि पत्रकारिता, राजनैतिक पत्रकारिता, विकासात्मक पत्रकारिता, बाल संरक्षण एवं पंचायत पत्रकारिता, यूएन बॉडीज एवं सिविक पत्रकारिता, सिटीजन जर्नलिज्म, खोजी पत्रकारिता, आर्थिक पत्रकारिता, सांस्कृतिक एवं एतिहासिक स्थल पत्रकारिता, स्वास्थ्य पत्रकारिता आदि में आपका अनूठा योगदान रहा है।

     

    लोक संवाद संस्थान-बाल संरक्षण एवं मीडिया एडवोकेसी संस्थान में भी आप सचिव के रूप में कार्य किया है। पत्रकारिता के बाद सफल जनसंपर्ककर्मी, मीडिया सलाहकार के रूप में आपने देश-विदेश की अनेक संस्थाओं में न केवल सेवाएं दीं अपितु मार्गदर्शन भी किया है। आपको विभिन्न संस्थाओं द्वारा समय-समय पर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माणक अलंकरण से भी सम्मानित किया था। पत्रकारिता के क्षेत्र में रहते हुए आपने अमेरिका, यूरोप एवं दुबई की यात्राएं कीं एवं वहां के शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण भी किया।

     

    आप का इस प्रकार से चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है! बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी जयपुर के कुलपति डॉ देव स्वरूप, इंडिया हेबिटेट सेंटर दिल्ली के निदेशक प्रो के जी सुरेश, राजस्थान विश्वविद्यालय के जन संचार केंद्र के पूर्व अध्यक्ष प्रो संजीव भानावत सहित देश के हर प्रदेश से मीडिया शिक्षकों एवं पत्रकारों ने अपनी शोक सवेदना व्यक्त की है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    वाहन चालक भर्ती 2024: ट्रेड टेस्ट शुरू करवाने की मांग को लेकर बेरोजगार यूनियन के नेतृत्व में अभ्यर्थी पहुंचे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment