Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शहर के हाॅस्टल एसोसिएशन्स ने की री-नीट स्टूडेंट्स के सपोर्ट में घोषणाएं

    1 hour ago

    री-नीट की तैयारी के लिए आने वाले स्टूडेंट्स से प्रतिदिन के हिसाब से ही लिया जाएगा चार्ज

     

    सिक्योरिटी मनी भी नहीं ली जाएगी

     

    कॅरियर के साथ-साथ केयर सिटी के रूप में प्रसिद्ध शिक्षा की काशी कोटा एक बार फिर अपने नाम को सार्थक करता नजर आ रहा है। पिछले चार दशकों से जिस तरह कोटा ने अपने नाम को शिक्षा के साथ संस्कारों के लिए स्थापित किया है, उसी तर्ज पर एक बार फिर कोटा स्टूडेंट्स के साथ खड़ा है।

     

    री-नीट में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स के लिए जिस तरह से कोटा कोंिचंग संस्थानों ने सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध करवाए हैं, अब उसी तर्ज पर हाॅस्टल एसोसिएशन्स भी आगे आए हैं।

    स्थानीय कोचिंग संस्थानों ने विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की है। रोजाना क्लासेज के साथ-साथ टेस्ट और पेपर एनालिसिस हो रहे हैं तो हाॅस्टल संचालक भी पीछे नहीं हैं।

    शहर के कोटा हाॅस्टल एसोसिएशन, चम्बल हाॅस्टल एसोसिएशन लैंडमार्क सिटी और कोरल पार्क हाॅस्टल एसोसिएशन ने स्टूडेंट्स केयर में आगे बढते हुए री-नीट के विद्यार्थियों के लिए घोषणाएं की है।

     

    कोटा हाॅस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल, चम्बल हाॅस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा और कोरलपार्क हाॅस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि कोटा का हर नागरिक विद्यार्थियों के सपोर्ट में है। सभी हाॅस्टल ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देने के लिए तत्पर हैं। हाॅस्टल एसोसिएशन्स ने तय किया है कि विद्यार्थी जितने दिन रहेगा, उतना ही किराया लिया जाएगा। इसमें कोई सिक्योरिटी मनी नहीं होगी। पूरे महीने का किराया नहीं लिया जाएगा। यदि विद्यार्थी एक माह से कम समय रहता है तो उससे उतने ही दिन का किराया लिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा रूकने पर पूरे माह का किराया देने जैसी बाध्यता नहीं होगी। इसके अलावा भी यदि कोई और सहयोग स्टूडेंट्स को चाहिए होगा तो एसोसिएशन पीछे नहीं हटेगी।

     

    उल्लेखनीय है कि कोटा में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी कोटा लौट रहे हैं, जबकि दूरदराज राज्यों के विद्यार्थी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पढ़ाई कर रहे हैं।

     लैंडमार्क सिटी, कोरल पार्क और जवाहर नगर जैसे प्रमुख छात्र क्षेत्रों में विद्यार्थियों की वापसी तेजी से बढ़ी है। कई विद्यार्थी केवल एक माह की तैयारी के लिए दोबारा कोटा पहुंचे हैं ताकि शेष समय में

    बेहतर रिवीजन और अनुशासित माहौल का लाभ ले सकें।

    छात्रों का मानना है कि घर पर पारिवारिक जिम्मेदारियां, सामाजिक गतिविधियां और अन्य डिस्टर्बेन्स पढ़ाई में बाधा बनते हैं, जबकि कोटा का सिंगल रूम कल्चर एकाग्रता और नियमित अध्ययन के लिए

    सबसे उपयुक्त वातावरण तैयार करता है। यही कारण है कि जिन विद्यार्थियों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था, वे भी अब इस अवसर को नए सिरे से तैयारी और खुद को साबित करने के मौके के रूप में देख रहे हैं।

     

    शहर के कोचिंग संस्थान भी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग देने में जुटे हैं। यहां कोचिंग संस्थान हर विद्यार्थी के साथ मजबूती से खड़ा है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट की ओर से विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक स्कोर बूस्टर क्लासेज आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नियमित टेस्ट लिए जा रहे हैं, जबकि शाम 5.30 बजे से विशेषज्ञ फैकल्टीज द्वारा यू-ट्यूब पर पेपर एनालिसिस कराया जा रहा है। इसके अलावा संस्थान आने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क डाउट सॉल्यूशन डेस्क भी संचालित की जा रही है।

    कोटा लौटने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि यहां का अनुशासित वातावरण, साझा संघर्ष और लगातार पढ़ाई का माहौल उन्हें मानसिक रूप से फिर से तैयार होने में मदद कर रहा है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    5 जून को जयपुर से जाएगी द्वारका–नागेश्वर–सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन
    Next Article
    राजस्थान के शिक्षक नेता विपिन प्रकाश शर्मा टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment