Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    203 ग्लोबल कंपनियों से 2104 ऑफर्स : फॉर्च्यून कंपनियों में चमके जेईसीआरसी के छात्र

    2 hours ago

    2027 प्लेसमेंट के लिए कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम से हो रही विशेष तैयारी

     

    150 से ज़्यादा अनुभवी ट्रेनर्स देंगे टेक्निकल और कम्युनिकेशन स्किल्स ट्रेनिंग 

     

    जयपुर 

     

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी  के छात्रों को अब तक 2104 प्लेसमेंट ऑफर्स मिल चुके हैं। यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है।

     

    इस वर्ष 2026 में  203 देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के छात्रों का चयन किया है। इस प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को मिला सर्वोच्च पैकेज 33 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा,  कुल ऑफर्स में से 35 प्रतिशत ऑफर्स फॉर्च्यून 500 कंपनियों द्वारा दिए गए हैं। साथ ही, विश्वविद्यालय ने कैपजेमिनी के साथ महत्वपूर्ण एमओयू भी किया है, जिससे छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

     

    इस वर्ष प्लेसमेंट में 40 प्रतिशत छात्राओं का चयन हुआ है, जो समान अवसर और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे नए क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, विभिन्न स्कूलों में टियर-1 और टियर-2 कंपनियां लगातार भर्ती के लिए आ रही हैं। हर क्षेत्र और हर डोमेन में छात्रों के लिए नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

     

    इस वर्ष एचपी, कैपजेमिनी, डाबर, ब्लिंकिट, जोमैटो, माइंडट्री, कॉग्निजेंट, वॉचगार्ड, जेके सीमेंट, ताज ग्रुप ऑफ होटल्स, बालाजी टेलीफिल्म्स, ऐड फैक्टर, डेंट्सू, क्विंट, ओबरॉय होटल्स और कई अन्य प्रतिष्ठित कंपनिया प्लेसमेंट के लिए आई |

     

    इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए, जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2027 के प्लेसमेंट सीजन की तैयारी भी शुरू कर दी है। बदलते जॉब मार्केट और उसमें आ रही चुनौतियों को समझते हुए विश्वविद्यालय ने माना है कि आने वाला प्लेसमेंट सीजन पहले जैसा नहीं होगा। इसी को ध्यान में रखकर विशेष कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग (CRT) कार्यक्रम को नए तरीके से तैयार किया गया है, ताकि छात्र हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार रहें। इस पहल का मकसद है कि विद्यार्थी न सिर्फ आसानी से प्लेस हों, बल्कि किसी भी चुनौती के बीच आत्मविश्वास के साथ खुद को साबित कर सकें और हर बदलते माहौल में मजबूती से खड़े रहें।

     

    यह 75 दिनों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हैं। इस दौरान छात्रों को कुल 499 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वर्ष इस कार्यक्रम में 3800 से ज़्यादा  छात्र भाग ले रहे हैं।

    सीआरटी  के तहत छात्रों को एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, तकनीकी ज्ञान, समूह चर्चा, इंटरव्यू स्किल्स, सॉफ्ट स्किल्स और कम्युनिकेशन स्किल्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही, मॉक इंटरव्यू और एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट  के माध्यम से उन्हें वास्तविक भर्ती प्रक्रिया के लिए तैयार किया जा रहा है।

    इस कार्यक्रम में 150 प्रशिक्षक जुड़े हुए हैं, जिनमें आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञ शामिल हैं। इनमें से 45 प्रशिक्षक देश के विभिन्न हिस्सों से आए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 100 सदस्यीय टीम कार्य कर रही है।

     

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को ऐसा ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास देना है, जो उन्हें जीवन और करियर की हर चुनौती के लिए तैयार करे। 2104 प्लेसमेंट ऑफर्स इस बात का प्रमाण हैं कि हमारे छात्र न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट हैं, बल्कि उद्योग जगत की अपेक्षाओं पर भी पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। हमें गर्व है कि जेईसीआरसी के छात्र देश और दुनिया की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हर छात्र अपने सपनों को साकार करे और एक सफल भविष्य की मजबूत नींव रखे।"

     

    आने वाले प्लेसमेंट सीजन के लिए जेईसीआरसी में 400 से अधिक कंपनियों आएंगी | जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी का उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि उन्हें सफल, आत्मविश्वासी और उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार बनाना है। 2104 प्लेसमेंट ऑफर्स की उपलब्धि और 2027 के लिए शुरू किया गया कैंपस रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कल 17 मई को, कोटा में शामिल होंगे हजारों विद्यार्थी
    Next Article
    मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स का दूसरा संस्करण आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिए 4 कैटेगरी में अवॉर्ड

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment