Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रो. विष्णुकान्त पाण्डेय बने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर के सह-निदेशक शैक्षणिक

    35 minutes ago

     

    जयपुर।

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में दिनांक 13 मई 2026 को मुख्यालय, नई दिल्ली के आदेशानुसार प्रो. विष्णुकान्त पाण्डेय, वरिष्ठ आचार्य व्याकरण ने सह-निदेशक शैक्षणिक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जयपुर परिसर निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र एवं सह-निदेशक प्रशासन प्रो. शीशराम ने उन्हें विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण करवाया तथा पुष्पमाला साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रो. विष्णुकान्त पाण्डेय ने कहा कि वे परिसर की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रवेश, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, परीक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय तथा अन्य अकादमिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रो पाण्डेय ने जयपुर परिसर के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

    इस अवसर पर प्रो. श्रीधर मिश्र, प्रो सुभस्मिता मिश्र प्रो कृष्णा शर्मा, प्रो. गोरांग बाघ, डॉ कैलाश चंद्र सैनी,डॉ रानी दाधीच डॉ नमिता मित्तल डॉ दिनेश यादव डॉ सुभाषचंद्र मीना,डॉ लक्ष्मी शर्मा, डॉ किरण खींची,डॉ अंजू चौधरी, डॉ हरिओम शर्मा,नरेश सिंह, रजनीश पाण्डेय, डॉ.अश्विनी ठाकुर,मनमोहन दाधीच डॉ सत्यकाम आर्य सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नीट परीक्षा विश्वसनीय और पारदर्शी होनी चाहिए : नितिन कुकरेजा

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment