Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पोद्दार संस्थान बेस्ट एनजीओ अवाॅर्ड ऑफ द ईयर 2026 से सम्मानित

    7 hours ago

    नई दिल्ली में आयोजित इंडियन सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी अवार्ड 2026 में पोद्दार संस्थान को बेस्ट एनजीओ अवाॅर्ड ऑफ द ईयर 2026 से नवाजा गया।

    जयपुर

    जयपुर के पोद्दार संस्थान को इंडियन सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी की ओर से दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बेस्ट एनजीओ अवाॅर्ड ऑफ द ईयर 2026 से सम्मानित किया गया है। संस्थान के चेयरपर्सन डॉ. आनंद पोद्दार ने इस अवार्ड को ग्रहण किया। पोद्दार संस्थान को ये अवॉर्ड उनके द्वारा सस्टेनेबिलिटी, पर्यावरण, कौशल विकास, उद्यामिता विकास के क्षेत्र मे विशेष योगदान के लिए बिसलेरी व एसएल बी कंपनी द्वारा प्रदान किया गया। इस आयोजन के जरिए प्रभावशाली सीएसआर प्रयासों, सस्टेनेबिलिटी-आधारित नवाचारों और समाज व आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए काम करने वाले लीडर्स को सम्मानित किया जाता है। अवार्ड से नवाजे जाने पर डाॅ. आनंद पोद्दार ने खुशी जताते हुए कहा कि इस मंच से दूरदर्शी एवं समाज के प्रति बेहतर सोच एवं सकारात्मक सोच रखने वाले एक बडे समूह के द्वारा यह सम्मान प्राप्त करना निश्चित रूप से गौरव का पल है, जो आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इसे पोद्दार संस्थान की पूरी टीम के प्रयासों का प्रतिफल बताया। आयोजन के दौरान दिल्ली में होटल प्राइड में आयोजित कार्यक्रम में देश विदेश की कंपनीज के निदेशक, सीएसआर प्रमुख, एनजीओ प्रतिनिधि, प्रोफेशनल्स, शिक्षविद्, इंडस्ट्रियलिस्ट , सोशल एक्टिविस्ट और मीडिया सदस्य मौजूद थे। उलेखनीय है कि पोद्दार संस्थान 1998 में स्थापित एक राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संस्था है, जो समावेशी विकास, सतत विकास, कौशल विकास, शिक्षा, उद्यमिता प्रोत्साहन, पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति दृढता से समर्पित है। प्रमुख परियोजनाओं में शिक्षा, आजीविका, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, अनुसंधान, नवाचार, गरीबी उन्मूलन योजना, पर्यावरणीय स्थिरता पहल- प्लास्टिक-मुक्त अभियान, वृक्षारोपण अभियान, कम्पोस्टेबल बैग और डिजिटल कौशल , हरित उद्यमिता को बढावा, जलवायु अनुकूलन परियोजनाएँ, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन समेत विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षक संघ (सियाराम) के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने विशाल रैली निकालकर किया आक्रोश व्यक्त
    Next Article
    टेक्सटाइल डाइंग एवं प्रिंटिंग” कार्यशाला का सफल आयोजन

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment