Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उन्नत भारत अभियान के तहत बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (नर्सिंग विभाग) द्वारा ग्रामीण सर्वे एवं जागरूकता अभियान आयोजित

    1 hour ago

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

    जयपुर। बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (नर्सिंग विभाग) की टीम द्वारा भारत सरकार की ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वाकांक्षी परियोजना ‘उन्नत भारत अभियान’ के तहत ग्रामीण सर्वे एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी एवं डायरेक्टर डॉ. प्रो. संजय बियानी के निर्देशन में संचालित किया गया।

     

    इस अभियान के तहत डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने बताया कि यह कार्यक्रम ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण भारत की समस्याओं, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज सेवा, व्यवहारिक ज्ञान एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत संचालित नई शिक्षा व्यवस्थाओं से जोड़ते हैं।

     

    अभियान के अंतर्गत यू बी ए पीआई कोऑर्डिनेटर रेम्या रेंजर एवं पायल सैनी के नेतृत्व में 50 से अधिक विद्यार्थियों की टीम ने फतेहपुरा एवं हिम्मतपुरा गांवों में सर्वे कार्य किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

     

    अभियान में विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा तथा उन्हें आवश्यक सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की।

     

    कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्थान प्रमुख लता पी.एस., विभागाध्यक्ष डॉ. जिशु बैजू एवं बियानी गर्ल्स कॉलेज के डीन व प्राचार्य डॉ. ध्यानसिंह गोठवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण बताया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान के शिक्षक नेता विपिन प्रकाश शर्मा टीचर्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
    Next Article
    वाहन चालक भर्ती 2024: ट्रेड टेस्ट शुरू करवाने की मांग को लेकर बेरोजगार यूनियन के नेतृत्व में अभ्यर्थी पहुंचे

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment