Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देवस्थान विभाग के मंदिरों में 18 मार्च को होंगे विशेष आयोजन

    2 months ago

    -मंत्री जोराराम कुमावत ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  

     

    मोती डूंगरी, मेंहदीपुर बालाजी, पुंछरी का लोठा में भी होंगे समारोह 

     

    जयपुर। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देवस्थान विभाग अपने प्रत्यक्ष प्रभार एवं राजकीय आत्मनिर्भर श्रेणी के समस्त 593 एवं ट्रस्टों द्धारा संचालित 21 मंदिरों में 18 मार्च 2026 को विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के संबंध में बुधवार को देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने देवस्थान विभाग की शासन सचिव श्रीमति शुचि त्यागी से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवस्थान मंत्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 563 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती एवं 51 प्रमुख मंदिरों में संध्या के समय महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मंदिरों को सजाने, दीप प्रज्ज्वलन, भजन संध्या और विशेष पूजा-अर्चना के माध्यम से राज्य की समृद्ध संस्कृति व कला का प्रदर्शन किया जाएगा। कुमावत ने कहा कि राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक धरोहर से लोगों को जोड़ना ही मुख्य उदेश्य है।

     

    इन राजकीय मंदिरों में होंगे विशेष आयोजन 

    देवस्थान मंत्री कुमावत ने बताया कि 18 मार्च को राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार व आत्मनिर्भर श्रेणी के 30 मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इनमें मंदिर श्री हनुमान जी मांझी का घाट, चांदपोल, उदयपुर, मंदिर श्री रूपनारायण जी सेवंत्री, राजसमंद, मंदिर श्री दीपनाथ महादेव जी, प्रतापगढ़, मंदिर श्री मंगलेश्वर महादेव जी, चितौड़गढ़, मंदिर श्री तेजानंद बिहारी जी, सलूंबर, मंदिर श्री राजरणछोड़ जी, जोधपुर, मंदिर श्री सोमनाथ महादेव, पाली, मंदिर श्री बांकड़े बिहारी जी, जैसलमेर, मंदिर श्री गोगाजी गोगामेड़ी, हनुमानगढ़, मंदिर श्री सदाशिव जी राजगढ़, चूरू, मंदिर श्री लक्ष्मीनाथ जी, बीकानेर, मंदिर श्री बृजनिधि जी, चांदनी चौक, जयपुर मंदिर श्री माताजी मावलियान, आमेर जयपुर, मंदिर श्री रामचंद्र जी सिरहडयोढी बाजार, जयपुर , मंदिर श्री राधाबिहारी जी, धौलपुर, मंदिर श्री गंगा जी, भरतपुर, मंदिर श्री लक्ष्मण जी, डीग, मंदिर श्री प्रताप नवल बिहारी जी, करौली, मंदिर श्री रघुनाथ जी, चूलीगेट, सवाईमाधोपुर, मंदिर श्री चर्तुभुज जी, सिंगोली श्याम जी, ग्राम सिंगोली, मांडलगढ़-भीलवाड़ा, मंदिर श्री भुतेश्वर जी, टोडारायसिंह, टोंक, मंदिर श्री रंगबाड़ी बालाजी कोटा, मंदिर श्री अनंतराम प्यारेराम जी बांरा, मंदिर श्री केशवराय जी, केशोरायपाटन, बूंदी, मंदिर श्री द्धारकाधीश जी, झालरापाटन, मंदिर श्री नीलकण्ठ महादेव फतहपुरा, डूंगरपुर, मंदिर श्री ऋषभदेव जी, ऋषभदेव जिला उदयपुर, मंदिर श्री सिद्धी विनायक जी, बांसवाड़ा, मंदिर श्री कुशल बिहारी जी, बरसाना, वृंदावन, मंदिर श्री राधा माधव जी, वृंदावन शामिल है।

     

    प्रदेश के इन प्रमुख मंदिरों में होंगे कार्यक्रम 

    देवस्थान विभाग की ओर से सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर मण्डल की ओर से संचालित प्रदेश के 21 मंदिरों में भी 18 मार्च को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मंदिर श्री कल्याराय जी अस्थल मंदिर सूरजपोल, उदयपुर, पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ मंदिर श्री द्धारकाधीश जी, कांकरोली, राजसमंद, श्री वीरातरा माता मंदिर ट्रस्ट, चोहटन, बाड़मेर, श्री आपेश्वर महादेव सेवा ट्रस्ट, भीनमाल, जालोर, श्री दुलेश्वर महादेव ट्रस्ट, माउंट आबू, श्री संभंवनाथ जी जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट, बालोतरा, श्री कृष्ण कल्याण राम जी का मंदिर ट्रस्ट, फलौदी, शिव मंदिर, श्रीजगदंबा अंध विद्यालय, श्रीगंगानगर, मंदिर श्री महादेव जी त्रिपोलिया, अलवर, मंदिर श्री कल्याण जी, सीकर, मंदिर श्री रोड के बालाजी, घोड़ी वाराकला, नवलगढ़-झुंझुंनुं, मंदिर श्री श्याम जी, श्री श्याम शक्ति मण्डल, कोटपुतली, बहरोड़, मंदिर श्री बाबा मोहनराम काली खोली वाला, मिलकपुर गुर्जर, टपुकड़ा, खैरथल-तिजारा, मंदिर श्री गणेश जी मोती डूंगरी, जयपुर , मंदिर श्री मेंहदीपुर बालाजी, घाटा मेंहदीपुर, दौसा, मंदिर श्रीनाथ जी, पुंछरी का लोठा, डीग, मंदिर श्री हनुमान जी, लुधावाई, भरतपुर, मंदिर श्री ब्रह्मा जी, पुष्कर, मंदिर श्री चारभुजा जी (मीरा बाई), मेड़ता, जिला नागौर, मंदिर श्री जोगमाता (कैवायमाता) मंदिर किनसरिया, परबतसर, मंदिर श्री गणेश जी, ब्यावर में कार्यक्रम होगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Ayurveda Masterclass : Fix Digestion, Hair Loss, Skin Glow & Better Sleep Naturally 🔥
    Next Article
    आजादी के इतिहास में पहली बार विशेष बच्चों को अब 11 एवं 12वीं तक विषय विशेष शिक्षकों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment