Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रक्तदान और जागरूकता से बचाई जा सकती हैं अनगिनत जिंदगियां” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड थैलेसीमिया डे एवं वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    2 hours ago

    रक्तदान और जागरूकता से बचाई जा सकती हैं अनगिनत जिंदगियां” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड थैलेसीमिया डे एवं वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में वर्ल्ड थैलेसीमिया डे एवं वर्ल्ड रेड क्रॉस डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को थैलेसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी, रक्तदान के महत्व तथा मानव सेवा की भावना के प्रति जागरूक करना रहा।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर प्रस्तुति, स्लोगन लेखन एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और संदेशों के माध्यम से थैलेसीमिया की रोकथाम, नियमित स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि थैलेसीमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसकी समय पर जांच एवं उचित जागरूकता के माध्यम से रोकथाम संभव है। साथ ही नियमित रक्तदान के महत्व एवं जरूरतमंद मरीजों की सहायता में रेड क्रॉस संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

    संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा ने अपने संदेश में कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और मानव सेवा की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।

    वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। उन्होंने नियमित रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया।

    कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. तारणचंद ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता एवं मानव सेवा से जुड़े कार्यों में निरंतर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

    यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे एवं “रेट्रो 70’s” थीम पर फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन
    Next Article
    माटी कला राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा : टाक

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment