Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे एवं “रेट्रो 70’s” थीम पर फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर। बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट और बियानी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरा-मेडिकल साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे एंव “रेट्रो 70’s” थीम पर फेयरवेल पार्टी का भव्य किया गया।

     

    कार्यक्रम में एक ओर अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे के अवसर पर नर्सिंग सेवा, समर्पण एवं मानवता के महत्व को उजागर किया गया, वहीं दूसरी ओर सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।

     

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तनुज नरूला, लायनी जॉन, डॉ. नेहा जैन एवं अरुण दाधीच उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, नर्सिंग प्रिंसिपल लथा पी.एस. तथा वाइस प्रिंसिपल जीशु जॉर्ज और नर्सिंग विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य भी उपस्थित रहे।

     

    अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नर्सिंग सेवा को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया तथा विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

     

    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, रैंप वॉक, खेल प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

     

    इस अवसर पर डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक विचारों से प्रोत्साहित किया।

     

    नर्सेस डे के अवसर पर बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा मनीषा ने नर्सिंग सेवा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को उनके प्रेरणादायी जीवन एवं सेवा भावना से अवगत कराया गया।

     

    “रेट्रो 70’s” थीम पर प्रस्तुत स्वागत नृत्य, सेमी क्लासिकल डांस एवं बॉलीवुड थीम आधारित फिनाले डांस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष एवं जीएनएम विद्यार्थियों के लिए रैंप वॉक, खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रश्नोत्तरी राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

     

    अंत में निर्णायकों द्वारा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें मिस फेयरवेल का खिताब जीएनएम से जानवी चौहान ने अपने नाम किया। कार्यक्रम का संचालन मीकल नोबल एवं तनु चांदवानी द्वारा किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    NEET UG-2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण को देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर हमला बताया
    Next Article
    रक्तदान और जागरूकता से बचाई जा सकती हैं अनगिनत जिंदगियां” — रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड थैलेसीमिया डे एवं वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment