Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    NEET UG-2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण को देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर हमला बताया

    2 hours ago

    राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्याय अधिकार परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास नरवार ने NEET UG-2026 परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक प्रकरण को देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर हमला बताया है।

     

    परिषद द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, CBI, ED, FIU, NTA, साइबर क्राइम प्रकोष्ठ एवं राजस्थान SOG सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियों को विस्तृत शिकायत प्रेषित कर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

     

    शिकायत में Innovativeview India Pvt. Ltd. सहित परीक्षा प्रबंधन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े संभावित नेटवर्क, डिजिटल गतिविधियों, वित्तीय लेनदेन एवं परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने का आग्रह किया गया है।

     

    विकास नरवार ने कहा कि यदि इस प्रकार के संगठित परीक्षा माफिया एवं पेपर लीक नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो देश के युवाओं का परीक्षा प्रणाली एवं सरकारी संस्थाओं पर विश्वास कमजोर होगा। परिषद ने मांग की है कि मामले की जांच CBI, ED, साइबर विशेषज्ञों एवं स्वतंत्र तकनीकी समिति की निगरानी में कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

    Click here to Read More
    Previous Article
    'कम उम्र, बड़े इनोवेशन: जेईसीआरसी में स्कूल के छात्रों ने प्रेजेंट किए पेटेंट योग्य आइडियाज'
    Next Article
    बियानी संस्थान में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे एवं “रेट्रो 70’s” थीम पर फेयरवेल पार्टी का भव्य आयोजन

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment