Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर आत्मनिर्भर बनाना : मंत्री कुमावत

    2 hours ago

    चांचोड़ी में विकसित ग्राम-2026 अभियान के तहत रात्रि चौपाल आयोजित

    • पशुपालन मंत्री ने जनसमस्याओं का किया मौके पर निस्तारण

    जयपुर/सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चांचोड़ी में “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। चौपाल के दौरान पेयजल, सड़क, बिजली, पशुपालन सुविधाएं, चरागाह भूमि, चिकित्सा सेवाओं सहित विभिन्न मुद्दों पर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री कुमावत ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी सुनिश्चित करवाई।

    अपने संबोधन में मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य गांवों का समग्र विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। “विकसित ग्राम-2026” अभियान के तहत हर गांव में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही गांव में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा, “राज्य सरकार गांवों के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि वर्ष 2026 तक हर गांव को विकसित बनाकर वहां की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।” उन्होंने आगे कहा, “रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमें सीधे जनता से संवाद करने का अवसर मिलता है, जिससे समस्याओं की वास्तविक स्थिति का पता चलता है और उनका समाधान तेजी से किया जा सकता है। आप सभी ग्रामीणजन निसंकोच अपनी समस्याएं रखें, सरकार आपके साथ है।” कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, मंडल अध्यक्ष खोड नारायण सिंह बालराई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकड़ा, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रथ अभियान की प्रभारी शिवांगी कानावत, निवर्तमान सरपंच चांचौड़ी पूनम सिंह राजपुरोहित, नादाना भाटान सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह राव, बूथ अध्यक्ष सोहन सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह राव, बूथ अध्यक्ष पृथ्वी सिंह, केशाराम देवासी, उप सरपंच जगाराम, रानी एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

     

    स्कूल के लिए टीन शेड की घोषणा, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

    रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों की मांग पर कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने गांव चांचोड़ी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टीन शेड निर्माण की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए दस लाख रुपए की राशि जारी करने के निर्देश दिए। मंत्री कुमावत ने कहा कि विद्यालय परिसर में टीन शेड बनने से विद्यार्थियों को तेज धूप व बारिश के दौरान काफी राहत मिलेगी और शैक्षणिक गतिविधियां अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी। ग्रामीणों व विद्यालय स्टाफ ने मंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से स्कूल में छाया की उचित व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    Big Political News - Punjab में BJP सरकार, रोक पाएंगे Kejriwal ? | Yugcharan
    Next Article
    पोसालिया में कुम्हार-कुमावत समाज की धर्मशाला का शुभ मुहूर्त

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment