Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक : देवस्थान मंत्री

    1 hour ago

    मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए जोराराम कुमावत

     सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र के कानेलाव गांव स्थित धुनीश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री कुमावत ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने मंदिर के विकास एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें हमारी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। श्री कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के सभी तीर्थस्थल और मंदिर सुविधाओं से युक्त हों, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पूरे विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि डीआर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, शिवराज सिंह बिठिया, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नगाराम, सचिव नर सिंह, कुरना के पूर्व सरपंच दरगाराम सीरवी, वार्ड पंच पुनाराम, भाजपा कार्यकर्ता पुखराज सीरवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

     

    घरवाला जाव के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में समारोह आयोजित

    इसी तरह अपने प्रवास के दौरान देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के गांव घरवाला जाव में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। श्री रामेश्वर महादेव विकास समिति, पाली आजाद उधान द्धारा आयोजित इस समारोह में प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, शिवराज सिंह बिठिया, समिति के अध्यक्ष धनराज दहिया, सचिव राधेश्याम राठी, सदस्य खीमाराम पटेल, रणछोड़राम पटेल, प्रकाश लसोड़, राजूभाई बोहरा, मनीष जैन आदि ने मंत्री कुमावत का जोरदार स्वागत किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कुमावत
    Next Article
    20 क्रमोन्नत पशु चिकित्सालयों के लिए 44 अतिरिक्त नवीन पद सृजित

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment