Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चौपाल सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम : कुमावत

    1 hour ago

    बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के तहत रात्रि चौपाल आयोजित

    • कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सुनी जनसमस्याएं

    सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव बाणियावास में ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत रविवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव मंत्री के समक्ष रखे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और ग्राम रथ अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। कुमावत ने कहा कि यह चौपाल केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम है। राजस्थान सरकार का उद्देश्य है कि हर गांव, हर ढाणी तक विकास की किरण पहुंचे। पशुपालन, गोपालन और डेयरी क्षेत्र हमारे ग्रामीण जीवन की रीढ़ हैं। इन्हें मजबूत करने के लिए सरकार लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है, ताकि हमारे किसान और पशुपालक आत्मनिर्भर बन सकें। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सरकार की योजनाओं का लाभ लें और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आपकी समस्याएं हमारी प्राथमिकता हैं, और उनका समाधान करना हमारा कर्तव्य है। आपके सहयोग और विश्वास से ही हम राजस्थान को और अधिक समृद्ध और विकसित बना सकते हैं।

    इस दौरान पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, किसान केसरी भंवर सिंह चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल किशोर, प्रशासक सीतादेवी, जब्बर सिंह ठाकुर, पूर्व जिला मंत्री मांगीलाल सीरवी, हेमावास के मंडल अध्यक्ष मनोहरलाल सीरवी व शंकर सिंह राजपुरोहित, खैरवा के सरपंच प्रतिनिधि भरत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    “एथिक्स, टेक्नोलॉजी एंड जस्टिस इन अ ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया” विषय पर सेमिनार
    Next Article
    मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक : देवस्थान मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment