Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छोड़ी पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा

    43 minutes ago

    जयपुर। राजस्थान सरकार में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एव देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के सादगी और जनसरोकारों के संदेश से प्रेरित होकर अपने दौरों के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट नहीं लेने का फैसला किया है।

    मंत्री कुमावत ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आमजन से जुड़कर काम करना चाहिए और अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके टूर कार्यक्रमों में पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था नहीं की जाए, ताकि आम लोगों को यातायात और अन्य असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और जनता के बीच सहज रूप से रहने का आह्वान करते रहे हैं। उसी भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है।

    राजनीतिक और सामाजिक हलकों में मंत्री  कुमावत के इस फैसले की चर्चा हो रही है तथा इसे वीआईपी संस्कृति कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ग्राम रथ अभियान के तहत फलोदी जिले की पंचायत समिति देचू के सेतरावा में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम
    Next Article
    स्किल ट्रेनिंग से रोजगार की राह आसान” — यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के बीसीए विद्यार्थियों को मिले जॉब ऑफर लेटर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment