Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वैश्य समाज एकजुट होकर अपनी महाशक्ति को आगे बढाए: विधायक डॉ. सुभाष गर्ग

    7 hours ago

    -खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गत तीन सालों मे शिक्षा, महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य के लिए समाज बंधुओ को दी तीन करोड़ 64 लाख की सहायता

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारीनी की 35 वे सत्र की राष्ट्रीय महासमिति की दूसरी मीटिंग एवं राष्ट्रीय कार्यकारीनी की चतुर्थ मीटिंग के भरतपुर मे आयोजन के अवसर पर 4 अक्टुबर को भरतपुर के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने खंडेलवाल समाज को इस आयोजन पर भदाई दी, उन्होंने वेश्य महाशक्ती को आगे बढ़ाने, अगरवाल, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, जैन, महेश्वरी एवं वैश्य समाज मजबूत हो, सभी सामाजिक सोहार्द बनाए रखने की बात कही! उन्होंने कहा कि जब भी समाज पर कोई विपत्ती आये, उस समय सब मिलजूल कर काम करे तो उसका समाधान होगा, वेश्य समाज व्यापारिक रूप से मजबूत है राजनीतिक रूप से नहीं! वेश्य समाज किसी का बुरा नहीं करता इसलिए 36 कोम इनके साथ रहती है! उन्होंने कहा कि हम जब सभी मिलकर खड़े रहेंगे, प्रशाशन एवं सरकार को अपनी समस्या के समाधान के लिए मजबूर कर सकते है! उन्होंने अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगा वाला) को शिक्षा, महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा समाज की और से दी जा रही है उसके लिए भदाई एवं साधुवाद दिया!

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि महासभा की मीटिंग मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगा वाला) ने जानकारी दी कि श्री खंडेलवाल वैश्य महासभा की और से 2024 से 2027 तक उच्च शिक्षा सहायता के लिए 2 करोड़ 53 लाख रुपये समाज के जरूरत मंद विधार्थियो को दिये गए है! इसी क्रम मे छात्रवती के तोर पर शिक्षा सहायता करीब 10 लाख रुपये दी गई है! महिला कल्याण एवं जन कल्याण सहायता के तोर पर समाज की जरूरत मंद महिलाओ को एक करोड़ रुपये की सहायता पिछले तीन सालों मे दी गई है! समाज बंधुओ को मेडिकल सहायता 80000 रुपये दी गई है!उन्होंने अपने आप को समाज का सिपाही बताया! इसके साथ ही जनवरी माह 2027 मे महिला संम्मेलन के आयोजन की घोषणा की! उन्होंने माता पिता से बच्चों मे सुसंस्कार देने की बात कही! इसके साथ ही उन्होंने बढ़ते अंतर्जातीय विवाह, तलाक़, विवाह देरी से होने पर चिंता व्यक्त की! उन्होंने बहु को बेटी मानने की बात कही! साथ ही उन्होंने महिलाओ को तलाक़ के कारण एवं तलाक़ को रोकने के उपाय एवं टिप्स दिये! उन्होंने शादी मे फालतू खर्चो, लीफाफा प्रणाली से मुक्त करने को कहा! इसके साथ ही आगामी महासभा की अध्यक्ष पद पर समाज की महिला को अध्यक्ष बनाने को कहा!

    अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महा सभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने आयोजन समिति के आयोजन समिति मे सयुक्त मंत्री, खंडेलवाल वेश्य महासभा व जिला अध्यक्ष खंडेलवाल युवा वेश्य समिति, जिला भरतपुर-डीग, निखिल खंडेलवाल, विपुल तमोलिया, शिप्रा खंडेलवाल जिला अध्यक्ष जिला खंडेलवाल महिला महासमिति भरतपुर डीग, खुशी खंडेलवाल, श्याम तमोलिया (कामां), जिलाध्यक्ष खंडेलवाल वैश्य महासमिति भरतपुर डीग, CA अंकुर खंडेलवाल भरतपुर, खेमराज मातूकी वाले कामां, मुनेश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष सीकरी, लोकेश खंडेलवाल सीकरी, टोनू मातुकी वाले कामां जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष, दीपक तमोलिया कामां जिला महामंत्री शुभम खंडेलवाल युवा महामंत्री नदबई, जितेंद्र खंडेलवाल युवा अध्यक्ष नदबई, अमित खंडेलवाल युवा अध्यक्ष जुरहरा, पवन खंडेलवाल पहाड़ी, प्रेमचंद खंडेलवाल गोपालगढ़, संजय खंडेलवाल युवा अध्यक्ष डीग, मनोज खंडेलवाल युवा अध्यक्ष कुम्हेर, राजेश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष जनूथर, वेद प्रकाश खंडेलवाल युवा अध्यक्ष नगर, मनोज सितारे वाले कुम्हेर,

    शंभू आकड़ महामंत्री खंडेलवाल वैश्य समाज कामां को मीटिंग के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए भदाई दी!

    इस अवसर पर, राकेश रावत दिल्ली आजीवन प्रधान संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा जयपुर, खेमराज मातूकी वाले प्रमुख भामाशाह एवं समाजसेवी (कामवन), कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल एडवोकेट मथुरा, कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (डीग) जयपुर महा खंडेलवाल, सूरत से खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, मीटिंग मे अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने भाग लिया!

    इस अवसर पर सभी आगंतुकों को सिक्किम का ओरिजनल रुद्राकश भी वितरित किया गया! भरतपुर खंडेलवाल युवा समाज की महिला कार्य कारिणी ने मोबाइल के उपयोग को लेकर जागरुकता कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सर्व वंचित समाज की बैठक
    Next Article
    प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरजिंद्र बराड़ ने सचिन पायलट से की भेंट

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment