Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अलंकार महिला पीजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी “Euphoria-2026” का हुआ भव्य आयोजन

    1 hour ago

    सिरसी रोड स्थित अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में आज "Euphoria-2026" फ्रेशर पार्टी का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया।  

    ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरोज कंवर (डिप्टी मेयर, नगर निगम, जयपुर) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक आनन्द स्वरूप ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं अभिनंदन किया।  

    ​गणेश वंदना के साथ शुरू हुए इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवआगंतुक छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने हीप-हॉप, सालसा नृत्य तथा राजस्थानी घूमर गानों पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।  

    ​कार्यक्रम के दौरान आयोजित कैटवॉक में छात्राओं ने "Fashion Ka Hai Ye Jalwa" और "Jhuthi Khai thi Kasam Jo Nibhai Nahi" जैसे गानों पर सिजलिंग कॉस्ट्यूम्स में अपना जलवा बिखेरा।  

    ​समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर:

    ​Miss Fresher (P.G.): भूमिका सिंह (Bhoomika Singh)  

    ​Miss Fresher (U.G.): जिया शर्मा (Jiya Sharma)  

    ​को चुना गया। मुख्य अतिथि सरोज कंवर ने विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया।  

    ​महाविद्यालय के निदेशक आनन्द स्वरूप जी ने गत वर्ष B.Com, B.A., B.Sc., M.A., M.Sc., तथा M.Com की छात्राओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कुसुम चौधरी ने सभी छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  

    Click here to Read More
    Previous Article
    श्री अग्रवाल शिक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ राजस्थान विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु से मुलाकात कर बधाई प्रेषित की
    Next Article
    MGD मेगा करियर फेयर 3.0 का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment