Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमजीडी गर्ल्स स्कूल में इंटर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, मैदान में छात्राओं ने दिखाया दमखम

    3 hours ago

    महारानी गायत्री देवी (एमजीडी) गर्ल्स स्कूल में बुधवार को वार्षिक इंटर-हाउस खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का विधिवत आगाज़ हुआ। उद्घाटन समारोह में विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया ने छात्राओं को खेल भावना और अनुशासन के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात सभी प्रतिभागियों ने खेल मर्यादा और टीम भावना की शपथ ली।

    प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न मैदानों पर कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खो-खो और क्रिकेट में फ्लोरेंस नाइटिंगेल व मैडम क्यूरी हाउस ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई, जबकि थ्रोबॉल में मैडम क्यूरी और फ्लोरेंस नाइटिंगेल हाउस विजयी रहे। 6-ए-साइड हॉकी के मुकाबलों में हेलेन केलर और सरोजिनी नायडू हाउस ने बाजी मारी। वहीं बास्केटबॉल और टेनिस स्पर्धाओं में मैडम क्यूरी व सरोजिनी नायडू हाउस की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

    इसके अतिरिक्त टेबल टेनिस, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और शतरंज के शुरुआती मुकाबले भी पूरे उत्साह के साथ खेले गए। टूर्नामेंट के दूसरे दिन टेनिस और टेबल टेनिस के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एसआईईएमएटी की कार्ययोजना को प्रभावी बनाने पर मंथन, साक्षरता से शिक्षा और कौशल से रोजगार की दिशा में बढ़ेगा कदम
    Next Article
    "BizCatalyst'26-A National level बिज़नेस आइडिया प्रतियोगिता” का सफल आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment