Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    2 hours ago

    150 से अधिक छात्राओं ने तिरंगा रैली में लिया भाग, राष्ट्रभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

    जयपुर। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय, गंगापोल, जयपुर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं स्वतंत्रता दिवस संबोधन हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमन्त पारीक ने ध्वजारोहण किया एवं अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए छात्राओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जिम्मेदार नागरिकता को विकसित भारत की आधारशिला बताया।

    समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो. सुमन भाटिया, अर्थशास्त्र विभाग, रा.ला.स. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा तथा प्रो. अनिता नायर, हिंदी विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चिमनपुरा उपस्थित रहीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने छात्राओं एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा शिक्षा के माध्यम से महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजकुमार बैरवा ने किया। इस अवसर पर काॅलेज के संकाय सदस्य श्रीमती चेतना सहल, प्रो. निधि माथुर, श्रीमती अनीता कटारा, डॉ दिलीप पंवार, डॉ बचन सिंह, डॉ सरीता शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    इस अवसर पर छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष रूप से उत्साहपूर्ण बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

    काॅलेज में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के समन्वयक डॉ बचन सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम अंतर्गत पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

    समारोह का विशेष आकर्षण महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा रैली रही, जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ महाविद्यालय से आसपास के क्षेत्र तक रैली निकाली। छात्राओं के जोश, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बना दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रवाद एवं महिला सशक्तीकरण का प्रभावशाली संदेश बताया।

    संपूर्ण आयोजन देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा।

    राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा संकुल में राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती रश्मि शर्मा ने किया ध्वजारोहण
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment