Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिलाध्यक्ष गगन बाज्या ने की डिप्टी सीएम दीया कुमारी से भेंट

    2 months ago

    जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्रालयिक अधिकारी कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित जयपुर जिला अध्यक्ष गगन बाज्या ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी परिसर में हुए कर्मचारी संघ के चुनाव में बाज्या जयपुर जिला अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए थे। गुरुवार को विभाग की मुखिया और प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शासन सचिवालय में मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उपमुख्यमंत्री 

    दिया कुमारी ने बाज्या को कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि मानकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपने कुशल नेतृत्व से उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें प्रदान की। पीडब्ल्यूडी अधिकारी कर्मचारी संघ जयपुर में कुल 561 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें से 543 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 97 फीसदी मतदान यह दर्शाता है कि अधिकारी कर्मचारी अपने अधिकारों को लेकर काफी जागरूक हैं। बुधवार को PWD भवन में हुए चुनाव में गगन बाज्या को 281 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर सैनी को 262 वोट प्राप्त हुए। बाज्या 19 वोट से विजयी रहे। एलडीसी भर्ती 2018 में बाज्या कनिष्ठ सहायक के पद पर चयनित हुए और जून 2021 में सरकारी सेवा में काम शुरू किया। वर्तमान में वे वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    गगन बाज्या बने PWD मंत्रालयिक अधिकारी कर्मचारी संघ के जयपुर जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नवल कुमार सैनी को दी पटखनी
    Next Article
    गौवंश के लिए 25 प्रतिशत बढ़ाया अनुदान- गोपालन मंत्री

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment