Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जीवन के द्वंद्वों का समाधान प्रस्तुत करती है गीता : कोसलेंद्रदास

    3 weeks ago

    प्रेम निकेतन आश्रम में मानव सेवा संघ का वार्षिकोत्सव

    दुर्गापुरा स्थित प्रेम निकेतन आश्रम में रविवार को मानव सेवा संघ द्वारा वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के दर्शन विभागाध्यक्ष शास्त्री कोसलेंद्रदास ने श्रीमद्भगवद्गीता के दैनिक जीवन में उपयोग विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल युद्धभूमि में अर्जुन को दिया गया उपदेश नहीं, बल्कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन-संघर्ष का समाधान प्रस्तुत करने वाला शाश्वत दर्शन है। आज का मनुष्य मानसिक तनाव, भौतिक आकांक्षाओं और नैतिक द्वंद्वों से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में गीता का कर्मयोग मनुष्य को यह सिखाता है कि वह फल की आसक्ति त्यागकर अपने कर्तव्य का निर्वाह करे। समत्वभाव और आत्मसंयम का संदेश व्यक्ति को सफलता और असफलता दोनों में संतुलित बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि गीता व्यक्ति को आत्मकेंद्रित होने के स्थान पर समाजोन्मुख बनाती है। इसके उपदेश सेवा, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मशुद्धि की ओर प्रेरित करते हैं। यदि गीता के सिद्धांतों को शिक्षा, प्रशासन और पारिवारिक जीवन में व्यवहार में लाया जाए, तो सामाजिक विघटन, तनाव और नैतिक पतन जैसी समस्याओं का समाधान संभव है। गीता को केवल ग्रंथ के रूप में नहीं, बल्कि जीवन-पथप्रदर्शक के रूप में अपनाएं।

    प्रबंधक शेखर गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेम निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की तथा रामायण पर आधारित भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। समारोह में सेवा गतिविधियों के प्रति समर्पित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशु हर्ष ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सेवाभावी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिव्यांगता बाधा नहीं, अवसर है: सक्षम संघठन
    Next Article
    एलुमिनी ने सांझा की खट्टी मीठी यादें जयपुर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment