Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    JEE Advanced Update: 17 मई को होगी जेईई-एडवांस्ड 2026

    5 months ago

    देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड जिसके माध्यम से 23 आईआईटी 18160 सीटों पर प्रवेश मिलता है। इस वर्ष यह परीक्षा 17 मई, रविवार को आयोजित की जाएगी।
    कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष आईआईटी रुड़की जेईई-एडवांस्ड परीक्षा की आयोजन संस्था होगी। जेईई-एडवांस्ड 2026 की वेबसाइट को शुक्रवार रात को अपडेट कर दिया गया है। इस माध्यम से परीक्षा के आयोजन की तिथि और आयोजक आईआईटी का नाम घोषित किया गया है। गत 20 वर्षों के रिकॉर्ड को देखने पर हर छह वर्ष में आईआईटी को रोटेशन के आधार पर परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी दी जाती है। छह वर्ष पूर्व भी आईआईटी रूडकी ने यह परीक्षा करवाई थी। गत वर्ष यह जिम्मेदारी आईआईटी कानपुर के पास थी।
    इससे पूर्व जेईई-मेन परीक्षा की तिथियां जारी की जा चुकी है। परीक्षा दो सेशन में 21 से 30 जनवरी एवं 1 से 9 अप्रैल के मध्य संपन्न होगी। हर वर्ष जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा तिथि नवम्बर माह में जारी की जाती थी, इस वर्ष यह घोषणा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में की गई है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    India Real Estate 2030: Buy, Rent or Invest? Why 99% of People Make Losses in Property Deals🔥
    Next Article
    इग्नू की वाइस-चांसलर को डिस्टेंस एजुकेशन में एक्सीलेंस के लिए प्रो. जी. राम रेड्डी अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment