Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण कर 99 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

    1 hour ago

    -स्वतंत्रता दिवस पर बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह

    पाली। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में पाली जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह राजकीय श्री बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ। समारोह में पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान हुआ तथा मंत्री कुमावत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। समारोह को संबोधित करते हुए जोराराम कुमावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गौरव का पर्व है। आज के दिन हमें आजादी मिली और यह हम सभी के लिए गौरव का पल है। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय गौरव की भावना को सदैव हृदय में संजोए रखने तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से इनका लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पाली जिले में गत वर्षों में विकास के कई आयाम स्थापित हुए हैं तथा राज्य बजट में मुख्यमंत्री द्वारा जिले को कई सौगातें दी गई हैं। इससे पहले श्री कुमावत ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने सर्किट हाउस में ध्वजारोहण किया।

    वीरांगनाओं एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान

    समारोह में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों की वीरांगनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने एवं सराहनीय कार्य करने वाली कुल 99 प्रतिभाओं को जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर सांसद पी.पी. चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पुखराज पटेल, त्रिलोक चौधरी, विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत सहित गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने हर्षोलास से मनाया राष्ट्रीय पर्व 80 वा स्वतंत्रता दिवस
    Next Article
    देशभक्ति और सेवा का संगम: स्वतंत्रता दिवस पर बेगस के युवाओं ने बच्चों को कराया भोजन, पुरखों की परंपरा को रखा जीवित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment