Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कुलीश स्मृति वन का शैक्षिक भ्रमण आयोजित

    6 months ago

    कनोडिया पी.जी. महिला महाविद्यालय के नेचर क्लब द्वारा  12 नवम्बर 2025 को कुलीश स्मृति वन का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व की व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने स्मृति वन के विभिन्न भागों का अवलोकन किया तथा वहाँ पाई जाने वाली विविध वनस्पतियों और जीवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को विभिन्न पौधों की पहचान एवं उनके पर्यावरणीय योगदान के बारे में बताया। यह शैक्षिक भ्रमण छात्राओं के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिससे उनमें प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ी। यह गतिविधि प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। भ्रमण का सफल आयोजन नेचर क्लब की संयोजक डॉ. कुमूद तंवर एवं क्लब सदस्य डॉ. नीतू महावर, श्रीमती रूखसार, डॉ. सुमिता शेखावत एवं डॉ. अंकिता गुप्ता द्वारा किया गया। भ्रमण में महाविद्यालय की लगभग 25 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Navigating the Digital Era : Part – 2 विषय पर सत्र का आयोजन
    Next Article
    दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन में इक्विटी मार्केट पर सूचनात्मक सत्र का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment