Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स का दूसरा संस्करण आयोजित, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिए 4 कैटेगरी में अवॉर्ड

    1 hour ago

    -- प्रिंट मीडिया श्रेणी में दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर अर्पित शर्मा को मिला अवॉर्ड

     

    जयपुर। मनोज माथुर फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को राजधानी जयपुर के सी-स्कीम स्थित एक होटल में “मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स” के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में ज़ी राजस्थान न्यूज के चैनल हेड मनीष शर्मा खास तौर पर मौजूद रहे ।

     

    कार्यक्रम में मनोज माथुर फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं स्वर्गीय मनोज माथुर की धर्मपत्नी सुलक्षणा माथुर मौजूद रहीं। मंच पर नेटवर्क 18 राजस्थान के एडिटर अमित भट्ट और टाइम्स ऑफ इंडिया के जनरल मैनेजर आशीष दत्ता भी उपस्थित रहे।

     

    समारोह के दौरान पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को “मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में Dev Ankur Wadhawan, प्रिंट मीडिया श्रेणी में दैनिक भास्कर के सीनियर रिपोर्टर अर्पित शर्मा, डिजिटल मीडिया श्रेणी में सौरभ गृहस्थी तथा फोटो जर्नलिज्म श्रेणी में फोटो जर्नलिस्ट Purushottam Diwakar को सम्मानित किया गया।

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरा राजे ने मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड को पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सार्थक पहल बताया और इसके लिए मनोज माथुर फाउंडेशन को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मनोज माथुर ने हमेशा पत्रकारिता के वास्तविक मूल्यों और सिद्धांतों के साथ कार्य किया, जिसका अनुसरण आज के पत्रकारों को भी करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पत्रकार का दायित्व केवल खबर का सच सामने लाना है और उसमें व्यक्तिगत विचारों या पूर्वाग्रहों का समावेश नहीं होना चाहिए। राजे ने कहा कि निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स का दूसरा संस्करण आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिए 4 कैटेगरी में अवॉर्ड
    Next Article
    मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड्स का दूसरा संस्करण आयोजित, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दिए 4 कैटेगरी में अवॉर्ड, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment