Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल सत्र 2025-26 के स्ट्रीम-1 के निरस्त आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार हेतु अंतिम अवसर

    1 hour ago

    *राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल सत्र 2025-26 के स्ट्रीम-1 के निरस्त आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार हेतु अंतिम अवसर*

     

      जयपुर,21 मई।राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर द्वारा सत्र 2025-26 में स्ट्रीम-1 के अंतर्गत आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को, जिनके आवेदन पत्र त्रुटिपूर्ण एवं अपूर्ण होने के कारण निरस्त कर दिए गए थे।त्रुटि सुधार हेतु एक अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

     

    इस क्रम में अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल *दिनांक 22 मई 2026 से 26 मई 2026 तक, कुल 5 दिवस* के लिए पुनः खोला जाएगा। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन में आवश्यक त्रुटि सुधार कर सकेंगे एवं दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे।

     

    *निम्न संशोधन किए जा सकेंगे:*

    1. आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि में संशोधन।

    2. Spelling संबंधी अशुद्धि दूर करना, सरनेम जोड़ना/हटाना।

    3. Change Request के माध्यम से संदर्भ केंद्र, विषय, माध्यम, निवास स्थान का प्रमाण पत्र आदि में परिवर्तन।

    4. अपूर्ण Change Request को पूर्ण कर लॉक/सबमिट करना।

    5. Change Request की बकाया फीस जमा करना।

         यह उल्लेखनीय है कि केवल Change Request की फीस ही जमा की जाएगी। आवेदन पत्र की बकाया फीस स्वीकार नहीं की जाएगी।*

    - निर्धारित अवधि *26 मई 2026* के पश्चात किसी भी प्रकार का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।

    - अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से स्वयं लॉगिन कर आवेदन में सुधार करना सुनिश्चित करें।

     

    विस्तृत जानकारी हेतु RSOS की आधिकारिक वेबसाइट *https://rsos.rajasthan.gov.in/home/dptHome* देखें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Modi, Shah & RSS बनाम Rahul : चुनावी रणनीति या बड़ी चूक ? | Yugcharan
    Next Article
    8 राज बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ सम्पन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment