Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्कूल वैन हादसे में घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

    6 months ago

    परिजनों से की बात,चिकित्सकों को दिए समुचित उपचार के निर्देश

    कोटा जिले के इटावा के एक निजी स्कूल की स्कूल वैन की अचानक टायर फट जाने सें आगे चल रही बोलेरो सें टकर हो गयी! सड़क दुर्घटना मे दो स्कूली छात्राओं पारुल और तनु की मौत हो गयी! जबकि 4 घायल बच्चो और वाहन चालक को कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है!

     सूचना मिलते ही शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तत्काल महाराव भीम सिंह चिकित्सालय पहुंचे और अस्पताल में भर्ती घायल बच्चों की कुशलक्षेम पूछी ! शिक्षा मंत्री ने बताया की सभी भर्ती घायल खतरे सें बाहर है! पांच बच्चो को परिजन घर ले गए है! एक बच्ची हिमानी को लेकर परिजन कोटा के महाराव भीम सिंह अस्पताल पहुंच रहे हैं! 

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने अस्पताल में भर्ती सभी बच्चों को देखा और उनके परिजनों सें बात की! 

     दिलावर ने चिकित्सकों को सभी घायलों को समुचित उपचार और चिकित्सकीय देखभाल करने के निर्देश दिए!  दिलावर ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कमी या कोताही नहीं बरती जाए! अस्पताल में जिला कलेक्टर कोटा पियूष सांवरिया, डॉक्टर संगीता सक्सेना,महाराव भीम सिंह अस्पताल के अधीक्षक, संयुक्त निदेशक शिक्षा कोटा संभाग रुपेश मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा रामचरण मीणा सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी व डाक्टर मौजूद थे!

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को राजस्थान सरकार की बड़ी सौगात
    Next Article
    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सडक हादसे मे दो बच्चियों के निधन पर संवेदना प्रकट की

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment