Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    7वें वर्ल्ड SME डे पर आयोजित ग्लोबल बिजनेस कन्वर्जेंस समिट-2026 में एजुकेशन पार्टनर बनी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर

    2 hours ago

    “वैश्विक मंच पर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की दमदार उपस्थिति”

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 7वें वर्ल्ड SME डे के अवसर पर होटल द ग्रैंड, वसंत कुंज, नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल बिजनेस कन्वर्जेंस समिट-2026 में एजुकेशन पार्टनर के रूप में अपनी प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन वर्ल्ड एसोसिएशन फॉर स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (WASME) द्वारा संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के सहयोगी दर्जे के तहत किया गया।

    "संपर्क, सहयोग और समृद्धि — राष्ट्रों, उद्योगों एवं अवसरों के बीच मजबूत साझेदारी का निर्माण।" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन में 40 से अधिक देशों के राजदूतों, राजनयिकों, उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों एवं वैश्विक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षा, उद्योग और वैश्विक सहयोग के माध्यम से नवाचार, कौशल विकास और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना था।

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शिक्षा और उद्योग के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय को विभिन्न देशों के शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक संगठनों के साथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने, स्टूडेंट एवं फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, संयुक्त शोध (Joint Research), अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति (Scholarship Opportunities), अकादमिक सहयोग तथा वैश्विक शिक्षा साझेदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श एवं सहयोग की संभावनाओं का अवसर प्राप्त हुआ।सम्मेलन के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय को प्रतिष्ठित "Excellence in Education Award" के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, वैश्विक सहयोग तथा विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक दृष्टिकोण की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रमाण है।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि "यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय अवसरों से जोड़ना है। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए वैश्विक शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास के नए द्वार खोलते हैं। आने वाले समय में विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ और अधिक सहयोग स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा।"

    कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन ने कहा कि "वैश्विक सम्मेलन में एजुकेशन पार्टनर के रूप में सहभागिता विश्वविद्यालय की गुणवत्ता एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। यह मंच विद्यार्थियों और शोधार्थियों को वैश्विक स्तर पर सीखने, अनुसंधान करने तथा नवाचार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"

    प्रो-वाइस चांसलर डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्योग-अकादमिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता समय की आवश्यकता है। ऐसे वैश्विक सम्मेलनों से विद्यार्थियों को रोजगार, उद्यमिता, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्राप्त होती हैं तथा विश्वविद्यालय की वैश्विक पहुंच और मजबूत होती है।"

    विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को संस्थान की अंतरराष्ट्रीय सोच, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर वैश्विक शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करती रहेगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment