Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की ऑनलाइन जनसुनवाई कल

    1 hour ago

    जयपुर । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा पंचायती राज विभाग में लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रारंभ किए गए नवाचार के तहत आयोजित हो रही ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई का तीसरा कार्यक्रम कल दिनांक 1 जुलाई को आयोजित होगा । दोपहर 2:30 बजे से सांय 4:30 बजे के मध्य शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर प्रदेश के 6 जिलों की छह ग्राम पंचायत से सीधे ऑनलाइन जुड़कर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका त्वरित रूप से मौके पर ही निदान करेंगे ।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के इस नवाचार को लेकर ग्रामीणों में विशेष हर्ष और उत्साह है । ग्रामीणों का कहना है कि मंत्री श्री दिलावर इस तरह सीधे जनता से जुड़कर संवाद करते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर आ रही अड़चनों को दूर कर मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देकर हाथों-हाथ समस्या का समाधान करते हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिलती है । अन्यथा लोगों को जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं किंतु बार-बार जाने के बाद भी समस्याओं का समाधान सही प्रकार से नहीं हो पता है। अधिक विलंब से ग्रामीण जन परेशान हो जाते हैं और निराशा का भाव पैदा होता है। इस तरह ऑनलाइन जनसुनवाई से पंचायती राज मंत्री सीधे जनता से जुड़कर उनकी समस्या को सुनते हैं और अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित करते हैं ।

    दिनांक 1 जुलाई को आयोजित हो रही तीसरी ऑनलाइन विशेष जनसुनवाई में कोटा जिले की पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत अस्कली, अजमेर जिले की पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत सापला, उदयपुर जिले की पंचायत समिति गोगुंदा की ग्राम पंचायत ओबरा कला, जालौर जिले की पंचायत समिति जालोर की ग्राम पंचायत बादनवाड़ी, झालावाड़ जिले की पंचायत समिति सुनेल की ग्राम पंचायत कोटडी तथा सीकर जिले की पंचायत समिति अजीतगढ़ की ग्राम पंचायत हथोरा की जनसुनवाई करेंगे ।

    जनसुनवाई में संबंधित जिले की जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के सक्षम अधिकारी मौजूद रहेंगे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    7वें वर्ल्ड SME डे पर आयोजित ग्लोबल बिजनेस कन्वर्जेंस समिट-2026 में एजुकेशन पार्टनर बनी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment