Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर में भव्य ध्वजारोहण समारोह

    2 hours ago

    जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संचालित जनोपयोगी भवन, जनता कॉलोनी में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 10:30 बजे गरिमापूर्ण ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में लगभग 150 लोग उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला का प्रेरणादायी संबोधन रहा। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को दोहराने का पावन दिन है।

     मंगोड़ीवाला ने कहा कि जयपुर का रत्न एवं आभूषण व्यवसाय आज विश्वभर में भारतीय हुनर, कला, कारीगरी और उद्यमिता का परचम लहरा रहा है। ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी सदैव प्राथमिकता देती रही है। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक उत्थान और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना एसोसिएशन की निरंतर प्रतिबद्धता है।

    उन्होंने कहा कि भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में देश के व्यापार एवं उद्योग जगत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने व्यापार को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड फॉर ग्लोबल” के संकल्प को मजबूत करें और भारतीय उत्पादों, कारीगरी तथा उद्यमिता को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाने में योगदान दें।

    अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने कहा कि व्यापार की सफलता तभी सार्थक है, जब उसके साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति भी जुड़ी हो। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से एकजुट होकर जयपुर के रत्न एवं आभूषण उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को और मजबूती से निभाने का आह्वान किया।

    समारोह में उपाध्यक्ष गोविंद प्रकाश अग्रवाल, संयुक्त सचिव महावीर कुमार डागा, वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    ध्वजारोहण के पश्चात देशभक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ज्वेलर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित सभी लोगों ने पूरे उत्साह, उमंग और राष्ट्रभक्ति के साथ भाग लिया। पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से गूंज उठा।

    समारोह ने ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर की एकता, सामाजिक प्रतिबद्धता, राष्ट्रप्रेम और दूरदर्शी नेतृत्व का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की जयपुर संभाग बैठक संपन्न
    Next Article
    अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा ने हर्षोलास से मनाया राष्ट्रीय पर्व 80 वा स्वतंत्रता दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment