Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की जयपुर संभाग बैठक संपन्न

    2 hours ago

    जयपुर 

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा), जयपुर संभाग की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंवर नगर (जयपुर) में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन संभाग संयुक्त मंत्री मेघराज शर्मा ने किया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष जयपुर संभाग अर्जुन सिंह जाट ने की एवं संभाग पालक व प्रदेश महिला मंत्री गीता जैलिया का सानिध्य प्राप्त हुआ।

    ​बैठक के प्रथम सत्र में प्रदेश संयुक्त मंत्री देवेंद्र शर्मा ने संगठन के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न आयामों व प्रकल्पों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "राष्ट्र हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक, शिक्षक हित में समाज" के ध्येय वाक्य को आधार बनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। संगठन को ब्लॉक (खण्ड) स्तर तक सक्रिय व वास्तविक स्वरूप देना होगा।

     

    ​तद्पश्चात हरीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमेशा 'सत्यमेव जयते' की ही विजय होती है। शिक्षक को देशहित में कार्य करते हुए सनातन परंपरा व संस्कारों का बीजारोपण बच्चों में करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा के व्यापारीकरण को मुक्त कर बच्चे का सर्वांगीण विकास करना ही शिक्षक की मुख्य भूमिका है।

    ​ ​द्वितीय सत्र में नोरंग सहाय भारतीय ने केरल सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर प्रश्न पूछने के कारण शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया।

    ​उन्होंने बताया कि 6 अगस्त 2026 को केरल में आयोजित एक क्विज प्रतियोगिता में महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर प्रश्न पूछने के कारण वामपंथी केरल सरकार द्वारा शिक्षक गुरु प्रसाद को अकारण निलंबित कर दिया गया, जो कि अत्यंत निंदनीय है। पूर्व में संगठन की महामंत्री गीता भट्ट द्वारा केरल के महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देकर निलंबन रद्द करने की मांग की गई थी।

    ​निलंबन वापस न होने के विरोध मे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा पूरे देश में जिला स्तर पर 17 अगस्त 2026 को विशाल धरना-प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है। जयपुर संभाग बैठक में इस हेतु पूर्ण तैयारी व रणनीति बनाई गई।

    प्रदेश महिला मंत्री व संभाग पालक गीता जैलिया ने "तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें ना रहें" के भाव के साथ कार्यकर्ताओं को राष्ट्र उत्थान व संगठन सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने दायित्व परिवर्तन को संगठन की एक सहज प्रक्रिया बताते हुए महिला शक्ति को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया।

    ​अध्यक्षीय उद्बोधन में अर्जुन सिंह जाट ने संगठन द्वारा चलाए गए "गुरु वंदन एवं एक पेड़ - एक शिक्षक" कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने आगामी खण्ड साधारण सभा की बैठकों, नवीन कार्यकारिणी गठन एवं पालक के सानिध्य में तीन सत्रों के आयोजन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अनुशासित रहकर ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने का आह्वान किया। कार्यक्रम मे संभाग से चंद्र प्रकाश शर्मा , ओम प्रकाश टेलर, राजेश दायमा ,शकुन्तला मौर्य, कमलेश चौधरी एंव जयपुर संभाग के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महिला उपाध्यक्ष एंव महिला मंत्री एंव प्रकोष्ठ एंव आयाम के सदस्य उपस्थित रहे एंव हवामहल खण्ड का कार्य मे सहयोग रहा ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    आईसीएसआई के जयपुर चैप्टर ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
    Next Article
    80वें स्वतंत्रता दिवस पर ज्वेलर्स एसोसिएशन, जयपुर में भव्य ध्वजारोहण समारोह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment