Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चुनावी प्रबंधन कार्यशाला से कांग्रेस की व्यापक एवं सूक्ष्म तैयारियों का संदेश

    2 months ago

    जयपुर। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, जयपुर में आयोजित चुनावी प्रबंधन कार्यशाला ने आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस की व्यापक एवं सुव्यवस्थित तैयारियों का स्पष्ट संदेश दिया। इस कार्यशाला के माध्यम से संगठन ने यह प्रदर्शित किया कि पार्टी माइक्रो मैनेजमेंट की ठोस रणनीति के साथ जमीनी स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

     

    कार्यशाला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने एआईसीसी द्वारा तैयार चुनाव प्रबंधन मॉडल्स पर विस्तृत एवं तथ्याधारित प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बूथ स्तर की संरचना, मतदाता संपर्क योजना, डेटा-आधारित रणनीति, सोशल एवं ग्रासरूट कम्युनिकेशन, तथा संसाधनों के प्रभावी समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके प्रेजेंटेशन ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस बार चुनावी तैयारी को केवल पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रही है।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता यदि समर्पण एवं रणनीति के साथ मैदान में उतरें, तो सकारात्मक परिणाम निश्चित हैं।

     

    कार्यक्रम का सफल संयोजन संभाग प्रभारी नितेश सोनी द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यशाला की संपूर्ण रूपरेखा को व्यवस्थित रूप से संचालित करते हुए प्रतिभागियों को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

     

    इस कार्यशाला ने यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में व्यापक तैयारी, सशक्त संगठनात्मक ढांचे और सूक्ष्म चुनावी प्रबंधन के साथ मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रोटीन की समझ: पोषण और सप्लीमेंटेशन पर महत्वपूर्ण जानकारी
    Next Article
    चेतना का विज्ञान: गीता के सिद्धांतों से आत्म-साक्षात्कार की ओर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment