Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    छात्राओं में आलोचनात्मक चिंतन एवं अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने की पहल

    1 hour ago

    कानोड़िया पी. जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के सेंटर फॉर रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट द्वारा छात्राओं में आलोचनात्मक चिंतन, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता एवं अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से “सोचें, जुड़ें और प्रश्न करें” शीर्षक से एक मस्तिष्क को सक्रिय करने वाली विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को परंपरागत सोच से आगे बढ़कर स्वतंत्र रूप से विचार करने, विभिन्न अवधारणाओं के बीच संबंध स्थापित करने तथा अपने आसपास की परिस्थितियों और समस्याओं के प्रति जिज्ञासु एवं विशेष विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित करना था। गतिविधि के दौरान छात्राओं को विभिन्न शब्द एवं विषय दिए गए, जिनके आधार पर उन्होंने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। इस प्रक्रिया ने उन्हें किसी भी विषय को अनेक दृष्टिकोण से देखने और विचारों के बीच तार्किक संबंध स्थापित करने का अवसर प्रदान किया। इस गतिविधि में छात्राओं को अपने दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि दैनिक जीवन में देखी जाने वाली सामान्य परिस्थितियाँ भी महत्वपूर्ण शोध-विषयों और अनुसंधान प्रश्नों का आधार बन सकती हैं। इस गतिविधि में लगभग 40 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया 

    Click here to Read More
    Previous Article
    महाविद्यालय में हुआ विभिन्न क्लब गतिविधियों का आयोजन
    Next Article
    वार्षिक उत्सव ‘दक्ष 2026’ का आज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment