Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाविद्यालय में हुआ विभिन्न क्लब गतिविधियों का आयोजन

    1 hour ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रचनात्मक लेखन क्लब (हिन्दी-अंग्रेजी) द्वारा छात्राओं में रचनात्मकता, लेखन-कौशल एवं साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द्विभाषी लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता एवं साहित्यकार डॉ. ज्योत्सना सक्सेना ने हिन्दी रचनात्मक लेखन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से छंद एवं दोहा लेखन की प्रक्रिया को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया। उन्होंने छात्राओं को छंद की संरचना, लय, मात्रा तथा दोहा लेखन की प्रमुख विशेषताओं से अवगत कराया और रचनात्मक लेखन के माध्यम से अपनी भावनाओं एवं विचारों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शीताभ शर्मा ने अपने संबोधन में इस बात पर विशेष जोर दिया कि लेखन हमारे दृष्टिकोण और विचारों को बदलने की क्षमता रखता है। डॉ. ऋषिता शर्मा ने अंग्रेजी लेखन को प्रभावी बनाने के लिए उपयोगी एवं व्यावहारिक इंग्लिश राइटिंग टिप्स साझा करने के साथ भाषा की स्पष्टता, शब्द चयन, तथा प्रभावी अभिव्यक्ति जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रचनात्मक लेखन से संबंधित विभिन्न पहलुओं को समझा। कार्यक्रम में रचनात्मक लेखन क्लब के सभी सदस्यों की उपस्थिति रही। डॉ. सुमन धनाका, डॉ. अपर्णा राठौड़ एवं डॉ. शिल्पा पारीक सहित क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दामयंती सोढ़ा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने विशेषज्ञ वक्ताओं, महाविद्यालय प्रशासन, क्लब के सदस्यों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यशाला को रचनात्मक लेखन की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। वेलनेस क्लब द्वारा छात्राओं के स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ्यूल योर फ्यूचरः छात्र जीवन में पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली की शक्ति विषय पर एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. मेधावी गौतम, सीनियर कंसल्टेंट डायटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एक्सपर्ट, रहीं। डॉ. मेधावी गौतम ने छात्राओं को दैनिक आहार में आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने तथा अनियमित खान-पान से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन एवं खनिजों के सेवन के साथ-साथ पर्याप्त जल, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने मुख्य वक्ता से पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. मेधावी गौतम ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्राओं के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वेलनेस क्लब की संयोजिका डॉ. पालू जोशी, डॉ. मृणाली कांकर, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. रेणु शक्तावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पालू जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 27 छात्राओं ने भाग लिया। फोटोग्राफी क्लब द्वारा ‘फोटोज टू मेमोरी ए क्रिएटिव एमएलबम मेकिंग वर्कशॉप’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल फोटोग्राफी फोटो संग्रह एवं रचनात्मक डिजिटल एल्बम निर्माण की आधुनिक तकनीक से परिचित कराना था । इस अवसर पर छात्राओं को एमएलबम सॉफ्टवेयर के माध्यम से तस्वीरों को व्यवस्थित, आकर्षक तथा रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री नमन सुराणा, मार्केटिंग हेड, एमएलबम-बिनट्री सॉफ्टवेयर, जयपुर ने एमएलबम सॉफ्टवेयर की विभिन्न विशेषताओं एवं व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फोटो चयन, एल्बम डिजाइन, तस्वीरों को व्यवस्थित करने, तथा डिजिटल माध्यम से यादों को सुरक्षित एवं सुंदर रूप से संजोने के तरीको का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने डिजिटल एल्बम निर्माण की तकनीक को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बताया एवं कार्यक्रम की सराहना की। सभी क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थिति प्रकट कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यशाला में 22 छात्राओं ने भाग लेकर डिजिटल एल्बम निर्माण की तकनीक को व्यावहारिक रूप से समझा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘मूव बेटर। फील बेटर। लिव बेटर।’ के संदेश के साथ जेईसीआरसी विश्वविद्यालय में मनाया गया फिजियो फेस्ट 2026
    Next Article
    छात्राओं में आलोचनात्मक चिंतन एवं अनुसंधानपरक दृष्टिकोण विकसित करने की पहल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment