Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डिजिटलमाध्यमेन शास्त्रशिक्षणम् विषय पर षड् दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

    1 month ago

     जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर परिसर स्थित प्राध्यापक विकास केन्द्र के द्वारा आज को डिजिटलमाध्यमेन शास्त्रशिक्षणम् विषय पर षड् दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में परिसर निदेशक प्रो. लोक मान्य मिश्र अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। परिसर के सह-निदेशक प्रो. बोध कुमार झा ने अपने मुख्य वक्तव्य में बताया कि वर्तमान में छात्रों को शास्त्रों के अध्ययन की ओर आकृष्ट करने के लिए उनकी रुचि के अनुसार डिजिटल टूल्स का प्रयोग करते हुए पढ़ाना आवश्यक हो गया है, उसके अनुसार हमारे प्राध्यापकों को भी अपग्रेड होना होगा। पी.पी.टी., विजवल प्रेजेंटेशंस आदि के माध्यम से शिक्षण कार्य को कैसे प्रभावी बनाया जाए, इसका अवबोध ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। संसाधक के रूप में अंतरिक्ष बोथले, डॉ. करुणा आर्य, डॉ. विपिन कुमार झा, डॉ. कार्तिक भागवत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. प्रवेश व्यास आदि विद्वान विभिन्न सत्रों में उपस्थित रहेंगे। डॉ. प्रवेश व्यास ने अपनी व्याख्यान में मूक्स के माध्यम से प्रभावशाली शास्त्र शिक्षण के लिये पाठयोजनाओं के निर्माण से संबंधित जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकित दाधीच, सह−संयोजक नरेश सिंह रहे। संचालन नरेश सिंह ने किया। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के अन्य परिसरों व सम्बद्ध महाविद्यालयों से भी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे जो कि आगे 6 दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में केन्द्र समन्वयिका प्रो. रेखा पाण्डेय, डॉ. रानी दाधीच, डॉ. सुभाष चन्द्र मीना, डॉ. राकेश कुमार जैन, डॉ. रामेश्वर दयाल शर्मा, डॉ. नवनीत कुमार, डॉ. नमिता मित्तल, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. जे मदन सिंह, डॉ. शैली प्रकाश, डॉ. प्रतिष्ठा, डॉ. प्रवीन कुमार एवं डॉ. किरण खींची उपस्थित रहें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया
    Next Article
    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया एफएमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment