Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया एफएमडी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

    1 month ago

    अभियान के तहत प्रदेश में 2 करोड़ 32 लाख गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं का किया जाएगा टीकाकरण

    जयपुर। पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवेदनशील मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार पशुओं के कल्याण के प्रति समर्पित होकर काम कर रही है। कुमावत सोमवार को बगरू स्थित रामदेव गोशाला से एफएमडी रोग से बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे। 

    प्रदेश में गौ एवं भैंस वंशीय पशुधन को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के उद्देश्य से व्यापक खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ आज पशुपालन मंत्री  जोराराम कुमावत ने बगरू के रामदेव गौशाला में किया । कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में 2 करोड़ 32 लाख गौ एवं भैंस वंशीय पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    इस अवसर पर पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पशुधन किसानों और पशुपालकों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसे संक्रामक रोग से पशुधन को सुरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य में व्यापक स्तर पर खुरपका-मुंहपका रोग नियंत्रण टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें इस रोग से सुरक्षित किया जाएगा। इससे न केवल पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि दुग्ध उत्पादन में वृद्धि और पशुपालकों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

    मंत्री ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने सभी पशुओं का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को निर्देश दिए कि टीकाकरण कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि प्रदेश का वर्ष 2030 तक खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

    पशुपालन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने गायों और गौशाला की बेहतरी के लिए कई योजनाओं की शुरूआत की है और पिछले दो वर्षों में पात्र गौशालाओं की अनुदान राशि में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसी प्रकार किसानों और पशुपालकों के कल्याण और उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए भी सरकार ने कई प्रयास किए हैं।

     

    इस अवसर पर के निदेशक डॉ सुरेश मीना ने बताया कि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक रोग है, जिससे पशुओं की उत्पादकता प्रभावित होती है और पशुपालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस रोग की रोकथाम के लिए नियमित टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के तहत पशुपालन विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। इसके लिए विशेष टीकाकरण शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पशुओं को इस अभियान के अंतर्गत कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अभियान की सतत निगरानी भी की जाएगी, ताकि टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

    अभियान की अवधारणा के विषय में विभाग के उप निदेशक डाॅ तपेश माथुर ने जानकारी दी और संचालन विभाग के उप निदेशक डाॅ सुधीर भार्गव ने किया।

    प्रारंभ में कुमावत ने गौवंश की पूजा कर उन्हें चारा खिलाया तथा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण दल को टीके का कैरियर भेंट किया। मौके पर ही दल के सदस्यों ने गौवंश का टीकाकरण किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के निदेशक और आरएलडीबी के कार्यकारी अधिकारी डाॅ सुरेश मीना, रामदेव गौशाला के महामंत्री भंवरलाल वर्मा, नगर निगम के उपाध्यक्ष अजय, पूर्व सरपंच प्रभुदयाल वर्मा, सरपंच हेमंत मीना तथा पद्मश्री से सम्मानित भजन गायक मुन्ना मास्टर तथा पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित गौशाला के कार्मिक और पशुपालक उपस्थित थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    डिजिटलमाध्यमेन शास्त्रशिक्षणम् विषय पर षड् दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ
    Next Article
    सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी : मुख्य सचिव

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment