Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डेंटल इंप्लांट" की आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों का विस्तार किया जाए- राज्यपाल

    6 months ago

    डेंटल इंप्लांट" राष्ट्रीय संगोष्ठी "ओसिकॉन 2025" आयोजित

    दंत चिकित्सा और प्रभावी इलाज के लिए कार्य हो

    जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दंत चिकित्सा के अंतर्गत सस्ते और प्रभावी इलाज के लिए कार्य किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने "डेंटल इंप्लांट" के अंतर्गत प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों का विस्तार करने और  इससे जुड़ी सस्ती और सुलभ चिकित्सा हरेक के लिए उपलब्ध हो, इसके लिए कार्य करने की भी आवश्यकता जताई।

    राज्यपाल बागडे शुक्रवार को एक निजी होटल में डेंटल इंप्लांट राष्ट्रीय संगोष्ठी "ओसिकॉन 2025" में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दंत सुरक्षा के लिए जागरूकता का भी प्रसार हो। उन्होंने कहा कि दांतों की दीर्घ काल तक सुरक्षा के लिए वृहद स्तर पर शोध और अनुसंधान किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दांत और मसूड़े पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़े हैं। दांतों की समस्या का समय रहते यदि निदान नहीं किया जाता है तो चिकित्सकों के अनुसार इससे हार्ट अटैक, डायबिटीज, गर्भावस्था में जटिलताएँ हो सकती हैं। इसलिए सभी दांतों की देखभाल जीवनभर की आदत बनाएं।

    राज्यपाल ने प्रदेश में डेंटल इंप्लांट के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं का भी विकास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सा क्षेत्र में राजस्थान देशभर में कैसे अग्रणी बने, इसके लिए भी सभी स्तरों पर प्रयास किया जाए।

    इससे पहले राज्यपाल ने राष्ट्रीय संगोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई
    Next Article
    सरदार पटेल की छवि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावभरा स्मरण

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment