Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई

    6 months ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। आज, विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो-वीसी डॉ. अंकित गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।प्रो-वीसी डॉ. अंकित गांधी ने अपने संबोधन में कहा, "आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के रूप में राष्ट्रीय एकता दिवस मना रहे हैं। यह दिन हमें देश की एकता और अखंडता के महत्व को याद दिलाता है। सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शिता से देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, सरदार पटेल की विरासत हमें प्रेरित करती है कि हम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए काम करें। हमें अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।"

    कार्यक्रम में सभी डीन, विभागाध्यक्ष और बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। विशेष शिक्षा विभाग की छात्रा निकिता चौधरी ने अपने विचार साझा किए, जबकि कानून विभाग की छात्रा खुशी ने एकता की भावना पर जोर दिया।

    एनएसएस नोडल अधिकारी यश यादव ने सरदार वल्लभभाई पटेल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर छात्रों को राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

    कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया था।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में नशा मुक्त भारत – खुशहाल भारत सप्ताह का समापन
    Next Article
    डेंटल इंप्लांट" की आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों का विस्तार किया जाए- राज्यपाल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment