Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फैशन शो में ‘‘वेव्स ऑफ चेन्जे़ज” थीम के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन

    4 hours ago

    कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के जीपीईएम विभाग द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर, 2026 को छात्राओं की रचनात्मकता, डिजाइनिंग कौशल एवं फैशन की नवीन अवधारणाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो की थीम ‘‘वेव्स ऑफ चेन्जे़ज” रही, जो फैशन में निरंतर बदलती प्रवृत्तियों, रचनात्मक सोच और नए विचारों को दर्शाती है। फैशन शो में कुल 11 छात्रा डिजाइनरों ने भाग लिया तथा उनके द्वारा तैयार किए गए 14 आकर्षक डिजाइनों का प्रदर्शन किया गया। प्रत्येक डिजाइन में आधुनिक फैशन के साथ रचनात्मकता, रंगों, सिल्हूट, टेक्सटाइल एवं डिजाइन तकनीकों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। थीम ‘‘वेव्स ऑफ चेन्जे़ज” के माध्यम से छात्राओं ने यह प्रदर्शित किया कि फैशन केवल परिधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बदलते समय, विचारों और सामाजिक परिवर्तनों को अभिव्यक्त करने का एक प्रभावशाली माध्यम भी है।यह फैशन शो जीपीईएम विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. सुरभि माथुर एवं श्रीमती पापिया बनर्जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं ने छात्रा डिजाइनरों को डिजाइन विकास, परिधान निर्माण, स्टाइलिंग एवं प्रस्तुति के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में सतत एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। इस फैशन शो ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा और सृजनात्मक दृष्टिकोण को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। इस फ़ैशन शो का आयोजन हमारी नदियों और तालाबों के अपशिष्ट पदार्थों से प्रभावित जलीय जीव-जन्तुओं पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। ‘वेव्स ऑफ चेन्जे़ज” के माध्यम से छात्राओं ने फ़ैशन के बदलते स्वरूप, रचनात्मकता तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक दृष्टिकोण को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    वार्षिक उत्सव ‘दक्ष 2026’ भव्य समापन समारोह
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment