Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    4 hours ago

    सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं विद्यार्थी : डॉ. ठकराल

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं राजस्थान राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव डॉ. नरेश कुमार ठकराल, आयोजक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल , बी एड प्रिंसिपल डॉ शिप्रा गुप्ता तथा फैकल्टी सदस्यों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

    कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

    इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी एवं राजस्थान राज्य वित्त आयोग के सदस्य सचिव डॉ. नरेश कुमार ठकराल ने विद्यार्थियों, नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल, आईटी एवं लॉ विभाग के विद्यार्थियों तथा फैकल्टी सदस्यों से संवाद करते हुए महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, आत्मअनुशासन एवं शांति के विचारों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी और ईमानदारी को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। साथ ही, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने किसी भी सूचना को स्वीकार करने से पहले उसकी सत्यता जांचने और तथ्यों का सत्यापन करने की सलाह दी।

    वहीं डॉ. संजय बियानी ने महात्मा गांधी के जीवन पर श्रीमद्भगवद्गीता के प्रभाव का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधीजी ने गीता के विचारों को केवल पढ़ा ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन और आचरण में आत्मसात किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी की तरह आज की युवा पीढ़ी को भी गीता के जीवन-मूल्यों से प्रेरणा लेकर उन्हें अपने व्यवहार में उतारना चाहिए।

    इसके बाद डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, सादगी, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से उनके विचारों और मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधीजी के “मेरा जीवन ही मेरा संदेश है” विचार का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को आत्मचिंतन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. ठकराल ने सहजता से उत्तर देते हुए विद्यार्थियों के साथ सार्थक संवाद किया। इस संवाद ने विद्यार्थियों को गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को वर्तमान जीवन से जोड़कर समझने का अवसर प्रदान किया।

    समारोह में गांधीजी एवं शास्त्रीजी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    फैशन शो में ‘‘वेव्स ऑफ चेन्जे़ज” थीम के माध्यम से रचनात्मकता का प्रदर्शन
    Next Article
    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समां, गर्ल्स का दिखा टैलेंट

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment