Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समां, गर्ल्स का दिखा टैलेंट

    4 hours ago

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ‘आरंभ 2026’ फ्रेशर्स पार्टी का हुआ आयोजन

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में शनिवार को फ्रेशर्स पार्टी ‘आरंभ 2026’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। सीनियर्स ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान के वातावरण से परिचित कराना तथा उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। इस अवसर पर फैशन डिजाइनर एवं कंटेंट क्रिएटर शनाया शर्मा एक्सटर्नल जज तथा कुसुम सैनी इंटरनल जज के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आयोजक संस्था के निदेशक एवं प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी तथा डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल भी मौजूद रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंजाबी, हरियाणवी एवं बॉलीवुड गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं, जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंगारंग माहौल बना दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी अकादमिक जर्नी सफल एवं सुखद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में कृतज्ञता की भावना अपनाने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर सीए साक्षी बियानी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि फ्रेशर्स पार्टी जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी टैलेंट, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस को मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी टैलेंट को निखारने और प्रत्येक अवसर से सीखने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में फ्रेशर्स के लिए रैंप वॉक, टैलेंट राउंड, गेम्स एवं क्वेश्चन-आंसर राउंड जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बॉलीवुड गानों पर डांस की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया। कार्यक्रम के अंत में बी.एससी. बायोटेक्नोलॉजी की कनिष्का ने मिस फ्रेशर 2026 का खिताब अपने नाम किया। दिक्षा फर्स्ट रनर-अप तथा एफडी की प्रज्ञा सेकंड रनर-अप रहीं। विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन इवेंट मैनेजर राखी खंडेलवाल द्वारा किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर प्रेरणादायक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article
    लौटेगा जयपुर का वैभव, सालभर चलेंगे कार्यक्रम जयपुरवासियों ने लिया शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और आधुनिक बनाने का संकल्प

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment