Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लौटेगा जयपुर का वैभव, सालभर चलेंगे कार्यक्रम जयपुरवासियों ने लिया शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और आधुनिक बनाने का संकल्प

    4 hours ago

    जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी ने संयुक्तरूप ऐलान किया कि जयपुर की 300वीं वर्षगांठ पर पूरे साल हर दिन यहां की विरासत, संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम जनजागरण अभियान, सामाजिक गतिविधियां, सांस्कृतिकऔर पर्यावरण से जुड़े आयोजन होंगे। उद्देश्य यह है कि जयपुर की नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़े और देश-दुनिया के लोग जयपुर की लोक संस्कृति, कला और जीवनशैली को और करीब से जानें।

    जवाहर सर्किल पर आयोजित ‘एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, सांसद और महापौर ने शहरवासियों को स्वच्छ-स्वस्थ-सुंदर, प्लास्टिकमुक्त व आधुनिक सुविधाओंयुक्त हेरिटेज सिटी बनाने का संकल्प दिलाया।

    इस अवसर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर का विकास उसकी विरासत और मूल पहचान को बचाकर किया जाएगा। शहर की स्थापत्य कला, पर्यावरण, हरियाली, लोक संस्कृति, कला, परंपराएं और पर्यटन उसकी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित करते हुए जयपुर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना जरूरी है, ताकि शहर का वैभव फिर पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए। इसके लिए अगले एक वर्ष तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे जयपुर की नई पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़े और देश-दुनिया के लोग जयपुर की लोक संस्कृति, कला और जीवनशैली को और करीब से जाने।

    ‘विश्व में फिर शीर्ष पर आए जयपुर’

    सांसद मंजू शर्मा ने शहरवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी मिलकर ऐसी तैयारी करें कि जयपुर फिर विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान और गौरव के साथ शीर्ष पर आए। जयपुर केवल एक शहर नहीं, बल्कि पीढ़ियों से मिली विरासत है। इसे सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हर जयपुरवासी की जिम्मेदारी है. उन्होंने एक पेड़ पूर्वजों के नाम’ अभियान को भी इसी भावना से जोड़ते हुए लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों की स्मृति में लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली, स्वास्थ्य और पर्यावरण की विरासत बने। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों की पालना का आग्रह किया।

    आपणो जयपुर हरित संगम की अध्यक्ष नीता बूचरा और सचिव अशोक मित्तल ने कहा कि यह अभियान अब जोरशोर से चलेगा।इसके लिए महिला, युवा, विद्यर्थियों, व्यापारी सहित सभी वर्गों की टोलियां बनाई है। जयपुर की विरासत बचाने, शहर को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प के साथ संस्कृति का प्रचार किया जाएगा। कार्यक्रम समरस भारत के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कार्यक्रम में तथा जवाहर सर्किल पर आनेवालों को पौधों का वितरण किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रैंप वॉक, टैलेंट राउंड और बॉलीवुड डांस ने बांधा समां, गर्ल्स का दिखा टैलेंट
    Next Article
    गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान सीएसयू में स्वच्छता अभियान के साथ डोर-टू-डोर जागरूकता, सेवा एवं श्रमदान को दिया बढ़ावा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment