Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान सीएसयू में स्वच्छता अभियान के साथ डोर-टू-डोर जागरूकता, सेवा एवं श्रमदान को दिया बढ़ावा

    4 hours ago

    नई दिल्ली। महात्मा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के समापन के बाद विश्वविद्यालय के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उनके सेवाभाव, परिश्रम एवं महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा-भाव एवं कर्मशीलता को प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण में आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्ञानयोगी एवं कर्मयोगी के रूप में विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता और सेवा के लिए किया गया श्रमदान विशेष रूप से अभिनंदनीय है।

    कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक वर्ग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। स्वच्छ परिसर और स्वच्छ समाज के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके निरंतर परिश्रम से ही स्वच्छता व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती है।

    कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। गली-मोहल्लों एवं सड़कों की साफ-सफाई के साथ जनकपुरी के डी-ब्लॉक में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता कार्यों में सक्रिय जनभागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

    अभियान के दौरान अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। विश्वविद्यालय परिवार ने स्वच्छता कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना व्यक्त की।

    कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. आर.जी. मुरली कृष्ण, प्रो. रत्नमोहन झा , प्रो. गणेश पण्डित, डॉ. योगेन्द्र दीक्षित, सोनराज पाटीदार सहित विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समग्र कार्यक्रम का सफल संयोजन जगन्नाथ झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों के योगदान को विशेष रूप से रेखांकित करते हुए उनके सेवाभाव और निरंतर परिश्रम के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    लौटेगा जयपुर का वैभव, सालभर चलेंगे कार्यक्रम जयपुरवासियों ने लिया शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित और आधुनिक बनाने का संकल्प
    Next Article
    मंडला आर्ट गैलरी में 'नवकृति 5' का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी कला प्रेमियों की भीड़

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment