Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मंडला आर्ट गैलरी में 'नवकृति 5' का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी कला प्रेमियों की भीड़

    4 hours ago

    जयपुर, विद्याधर नगर। मंडला आर्ट गैलरी, स्टूडियो एवं एकेडमी की संस्थापक वसुधा शर्मा द्वारा आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी 'नवकृति - 5th एडिशन' का आज 2 अक्टूबर को भव्य उद्घाटन हुआ।

    दोपहर 12:15 बजे हुए उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 6 की पार्षद श्रीमती स्नेह लता साबू, JECRC यूनिवर्सिटी की डीन शिवानी कौशिक और राम गोपाल ब्लू पॉटरी के संस्थापक शिल्प गुरु गोपाल सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

    समारोह में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार रामू रामदेव और राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व HOD डॉ. रीटा प्रताप ने युवा कलाकारों की कृतियों का अवलोकन किया और उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

    पहले दिन ही आकर्षण का केंद्र बने 8 कलेक्शन:

    उद्घाटन के साथ ही गैलरी में युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई 8 थीम आधारित कलेक्शन दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बन गईं।

    • सुरभि की 'JAG KE NATH - JAGANNATH' - कलमकारी में जगन्नाथ की करुणा

    • प्रिशा की 'BLOOM IN 3D' - क्ले से बने त्रि-आयामी फूल जो कहते हैं - हर बच्चा अपने समय पर खिलता है

    • गिरिशा की 'SHIVA & NANDI' - शिव और नंदी के विश्वास का शाश्वत बंधन

    • चार्वी की 'AADYA - SHE IS THE POWER' - कालिघाट शैली में नारी ही शक्ति है, सबसे ज्यादा सराही गई

    • अक्षिता, प्रीति, परी और आकार्षी की क्रमशः Sculpted Serenity, Eyes of the Wild, Game of Fate और Bhagavad Geeta पर आधारित The Eternal Message कलेक्शन ने भी खूब वाहवाही बटोरी।

    अतिथियों ने कहा कि "प्रत्येक कैनवास पर सिर्फ रंग नहीं, एक गहरा संदेश है - कहीं भक्ति है, कहीं नारी शक्ति, कहीं गीता का कर्मयोग तो कहीं वन्यजीव संरक्षण की पुकार।"

    संस्थापक वसुधा शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

    आगे के कार्यक्रम:

    • 3 अक्टूबर को शाम 4 से 6 बजे तक - Poetry Session

    • 4 अक्टूबर को शाम 4 से 6 बजे तक - Jamming Session

    सभी कला प्रेमियों से प्रदर्शनी में आने की अपील की गई है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान सीएसयू में स्वच्छता अभियान के साथ डोर-टू-डोर जागरूकता, सेवा एवं श्रमदान को दिया बढ़ावा
    Next Article
    गांधी जयंती पर भजन प्रस्तुति और पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment