Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गोपालपुरा बाईपास के 200 से अधिक कोचिंग संस्थानों की सांकेतिक एक दिवसीय हड़ताल

    4 hours ago

    जयपुर. राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के आह्वान पर आज गोपालपुरा बाईपास रोड क्षेत्र के 200 से अधिक कोचिंग संस्थानों ने सांकेतिक एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की। हड़ताल के दौरान क्षेत्र के कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी एवं स्टडी हॉल सहित सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ पूर्णतः बंद रहीं।

    एसोसिएशन के अनुसार, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा कोचिंग संस्थानों को 7 दिनों के भीतर कोचिंग संस्थान बंद करने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं। JDA का कहना है कि यह कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अनुपालना में की जा रही है।

    प्रेस वार्ता में राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों के निदेशकों ने एकत्रित होकर मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को स्पष्ट किया जाना आवश्यक है।

    एसोसिएशन ने निम्न प्रमुख बिंदु रखे:

    गोपालपुरा बाईपास रोड 160 फीट चौड़ी प्रमुख सड़क है, जिस पर लगभग ₹250 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।

    • एसोसिएशन के अनुसार, गोपालपुरा बाईपास रोड को JDA द्वारा 5 जुलाई 2021 एवं 26 जुलाई 2022 को कोचिंग गतिविधियों के लिए अधिसूचित किया गया था।

    • वर्ष 2022 के विशेष परियोजना विकास योजना (Special Project Development Plan) के अंतर्गत इस क्षेत्र को कोचिंग संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किए जाने का प्रावधान बताया गया है।

    • आज की हड़ताल को गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र के व्यापार मंडल, व्यापार संघ एवं बिल्डिंग मालिक एसोसिएशन ने भी समर्थन प्रदान किया।

    एसोसिएशन ने यह भी कहा कि उनके अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत याचिका के संदर्भ में कुछ तथ्य भ्रामक रूप से प्रस्तुत किए गए, जिसके कारण वर्तमान स्थिति उत्पन्न हुई है। एसोसिएशन का कहना है कि इस संबंध में वे अपना पक्ष विधिक रूप से माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष भी प्रस्तुत करेंगे.

    राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि आगामी सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई से पूर्व एडवोकेट जनरल के माध्यम से कोचिंग संस्थानों एवं JDA दोनों का पक्ष प्रभावी रूप से रखा जाए तथा तब तक किसी भी प्रकार की सीलिंग अथवा दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई जाए. एसोसिएशन ने कहा कि गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र के अधिकांश कोचिंग संस्थान सभी आवश्यक नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें जारी किए गए नोटिसों से हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

    प्रेस वार्ता के अंत में एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि वह कानून एवं न्यायपालिका का पूर्ण सम्मान करती है तथा अपने अधिकारों एवं तथ्यों को संवैधानिक एवं न्यायिक माध्यम से प्रस्तुत करेगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महाराजा कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिन्सिपल
    Next Article
    प्रख्यात फोटोग्राफर डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को दिया हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, सैकड़ों छात्राओं ने की सहभागिता

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment