Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर में 2 अक्टूबर को होगा तीसरे एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 का ट्रॉफी लॉन्च

    1 hour ago

     जयपुर। तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप-2027 के ट्रॉफी लॉन्च समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे जयपुर के होटल डोडास पैलेस में किया जाएगा। आयोजन वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन तथा संबंधित भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं के सहयोग से प्रस्तावित है। चैम्पियनशिप की मेजबानी सिंघानिया यूनिवर्सिटी द्वारा की जाएगी। आयोजकों के अनुसार ट्रॉफी लॉन्च समारोह में राजस्थान के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में सिंघानिया यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त IAS), जयपुर के प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री बृज मोहन मीणा, आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर प्यूष सोनकर सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में वर्ल्ड पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन की अध्यक्ष निर्मला रावत, पैरा थ्रोबॉल के संस्थापक डॉ. वी. अल्बर्ट प्रेमकुमार, श्रीलंका पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन के प्रतिनिधि एन. रत्नायके इलुक्कुब्बुरा तथा राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों में प्रो. डॉ. मनोज वर्गीज, ब्रजराज सिंह शेखावत, शिवरामकृष्णम राजू, अधिवक्ता ललित शर्मा, श्रीमती मालती इनामती, बी. श्रीनिवास कुमार, बाबू सिंगारापु, टी.सेरिंग चोकी, राकेश यादव, जशवंत सिंह, दुर्गेश शर्मा, मुकेश कंचन और धरमबीर ताक सहित अन्य नाम शामिल हैं। आयोजन सचिव रंजीत सिंह गुर्जर और रुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि ट्रॉफी लॉन्च समारोह के माध्यम से वर्ष 2027 में होने वाली तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन की औपचारिक तैयारियों की शुरुआत की जाएगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 129 पर पहुंचा; सितंबर में पांच साल में सबसे कम औसत का दावा
    Next Article
    राज्य सरकार नें राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment