Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कार्डियोलॉजी परीक्षा में हुई नकल एवं अनियमितताओं के विरोध में ज्ञापन सौंपा

    5 hours ago

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जयपुर महानगर द्वारा आज प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण के नेतृत्व में अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान स्टेट अलाइड हेल्थकेयर काउंसिल के सचिव को कार्डियोलॉजी परीक्षा में हुई नकल एवं अनियमितताओं के विरोध में ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने निम्न मांगें रखीं—

    • जिस परीक्षा केंद्र पर पेपर आउट एवं नकल की घटना हुई है, उस महाविद्यालय की मान्यता तत्काल निरस्त की जाए।

    • परीक्षा के दौरान हुई लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

    • परीक्षा केंद्र पर नियुक्त निरीक्षण समिति की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

    • आगामी परीक्षाओं में सुरक्षित, पारदर्शी एवं नियमबद्ध परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

    यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अभाविप विद्यार्थियों के हित में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

    इस दौरान महानगर मंत्री केशव पारीक, शक्ति सिंह,आर्ची , कार्तिकेय,शिव प्रताप,तनुराज एवं दुर्गेश आदि उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एचजेयू में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
    Next Article
    एआईआर 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र एवं 14 लाख 97 हजार 038 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआईटी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment