Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एआईआर 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र एवं 14 लाख 97 हजार 038 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआईटी

    5 hours ago

    आईआईटी-एनआईटी जोसा काउंसलिंग में दूसरे राउण्ड की रिपोर्टिंग 3 जुलाई तक

    कोटा. देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 134 संस्थानों की 67 हजार 323 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है। स्टूडेंट्स दूसरे राउण्ड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 3 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स जिनकी ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स में कमी पाई जाएगी, उन्हें 5 जुलाई शाम 5 बजे तक आई क़्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा अन्यथा उनकी सीट निरस्त कर दी जाएगी।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार जोसा काउन्सलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन में जेण्डर न्यूट्रल पूल कोटे से 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से केमिकल ब्रांच आवंटित मिली है। इसके साथ ही जेण्डर न्यूट्रल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 17 हजार 59 रही जोकि आईआईटी धनबाद की केमिकल साइंस पचवर्षीय ब्रांच की है। वही दूसरी ओर फीमेल पूल कोटे से सुपर न्यूमरेरी सीटें मिलाकर 14 लाख 97 हजार 38 रैंक वाली छात्रा को ओपन केटेगरी में एनआईटी मिजोरम में होम स्टेट कोटे से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच मिली है साथ ही फीमेल पूल कोटे से आईआईटी की क्लोजिंग रैंक 27 हजार 712 रही जोकि जम्मू की मटेरियल साइंस इंजीनियरिंग ब्रांच की है।

    इनका होगा ड्यूल वैरिफिकेशन

    एक्सपर्ट आहूजा के अनुसार ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें दूसरे राउण्ड में आईआईटी से एनआईटी एवं एनआईटी से आईआईटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके पहले राउण्ड सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा सत्यापन किया जा रहा है । उसके बाद ही इनकी नई आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी। इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लॉट व स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउण्ड में आईआईटी से आईआईटी एवं एनआईटी से एनआईटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यपित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नई सीट कन्फर्म की गई है। इन सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग में दोबारा डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की आवश्यक्ता भी नहीं है। स्टूडेंट्स प्रत्येक राउण्ड काउंसलिंग में फ्लॉट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कार्डियोलॉजी परीक्षा में हुई नकल एवं अनियमितताओं के विरोध में ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    आंगनबाड़ी केंद्रों पर "खिलौना बैंक", "प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण" कार्यक्रम का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment