Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आंगनबाड़ी केंद्रों पर "खिलौना बैंक", "प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण" कार्यक्रम का आयोजन

    5 hours ago

    शासन सचिव पूनम ने गौतमनगर केंद्र पर किया खिलौना बैंक का शुभारम्भ

    जयपुर। 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के आईसीडीएस निदेशालय द्वारा बुधवार, 01 जुलाई 2026 को प्रदेशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर "खिलौना बैंक", "प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की शासन सचिव श्रीमती पूनम ने जयपुर स्थित गौतमनगर आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलौना बैंक का शुभारम्भ किया।

    शासन सचिव ने नव प्रवेश पाने वाले बच्चों का तिलक लगवाकर स्वागत करवाया तथा नव बच्चों को प्रवेश किट दिए। उन्होंने बच्चों के साथ खेल-आधारित गतिविधियों में सहभागिता की।

    उन्होंने खिलौना बैंक के लिए बच्चों को खिलौने भेंट किए और बच्चों के साथ बैठकर पेंटिंग बनवाई। उन्होंने बच्चों को पेंटिंग किट और टॉफी-चॉकलेट भी वितरित किये और आत्मीय संवाद स्थापित किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

    शासन सचिव श्रीमती पूनम ने इस दौरान नव प्रवेश वाले बच्चों के आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित अभिभावक से भी बातचीत की और उन्हें बच्चों के अच्छे भविष्य निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया।

    शासन सचिव ने प्रवेशोत्सव के अवसर पर नवप्रवेशित बच्चों का स्वागत कर उन्हें आनंददायक, सुरक्षित एवं खेल-आधारित वातावरण उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।

    इस दौरान वहां उपस्थित अतिरिक्त निदेशक (शिशु) डॉ. प्रीति पंवार ने भी बच्चों को खिलौने भेंट किये और वृक्षारोपण किया।

    उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आज बुधवार को "खिलौना बैंक" स्थापित किए गए हैं। वहीं प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर "प्रवेशोत्सव" मनाया गया जिसमें 3-6 आयुवर्ग के छूटे हुए बच्चों का आंगनबाड़ी में पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम प्रदेशभर में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायती राज प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएँ, अभिभावक व बच्चों की उपस्थिति में आयोजित हुए। खिलौना भेंटकर्ताओं को विभाग की ओर से "धन्यवाद-पत्र" प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त केंद्रों व आसपास वृक्षारोपण किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एआईआर 13 लाख 90 हजार 116 रैंक वाले छात्र एवं 14 लाख 97 हजार 038 रैंक वाली छात्रा को मिला एनआईटी
    Next Article
    कुंभ 2025 के दौरान राम मंदिर दान राशि में सबसे बड़ी गड़बड़ी का आरोप, जांच में दो रिश्तेदारों की भूमिका पर सबसे अधिक सवाल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment