Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुरलीपुरा के शिव हनुमान मंदिर में गलता तीर्थ से कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक

    2 hours ago

    जयपुर। आर्यनगर मुरलीपुरा स्थित शिव हनुमान मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर आर्यनगर मुरलीपुरा स्थित शिव हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। सावन की धार्मिक परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने गलता तीर्थ से कांवड़ में पवित्र जल लाकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

    कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गलता तीर्थ से पवित्र जल लेकर धार्मिक आस्था के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित किया। जलाभिषेक के साथ भगवान शिव की पूजा आरती एवं विशेष प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि स्वास्थ्य एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

    मंदिर एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश वर्मा ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व है। कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गलता तीर्थ से कांवड़ के माध्यम से पवित्र जल लाकर भगवान शिव को अर्पित करना श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का विशेष अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से हमारी परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं और समाज में आपसी भाईचारा एकता एवं सद्भाव की भावना मजबूत होती है।

    इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पंचामृत एवं पवित्र जल से अभिषेक कर बेलपत्र पुष्प धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद भगवान शिव की आरती की गई। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का स्मरण करते हुए सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में मनाया गया हरियाली तीज उत्सव
    Next Article
    देशभर के 54 म्यूचुअल फण्ड संगठनों की कमान इंदौर के राजेश कूलवाल को

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment