Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    देशभर के 54 म्यूचुअल फण्ड संगठनों की कमान इंदौर के राजेश कूलवाल को

    2 hours ago

    मुंबई/इंदौर। मुंबई में होटल सहारा स्टार में गत दिनों आयोजित म्यूचुअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन कोऑर्डिनेशन ग्रुप (MACG) के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर की 54 म्यूचुअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स संस्थाओं ने इंदौर के वरिष्ठ म्यूचुअल फण्ड वितरक राजेश कूलवाल को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया।

    सम्मेलन के दूसरे दिन SEBI के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार, AMFI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट एन. चलसानी सहित 40 से अधिक म्यूचुअल फण्ड कंपनियों के CEO एवं CAMS, KFin Technologies, BSE, NSE और MFU जैसी प्रमुख संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग के भविष्य, निवेशक जागरूकता, डिजिटल नवाचार और वितरण व्यवस्था को सशक्त बनाने पर विचार साझा किए।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कूलवाल ने कहा कि MACG देशभर के म्यूचुअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स को एक सशक्त राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हुए निवेशक हित, वित्तीय साक्षरता और उद्योग के संतुलित विकास के लिए नियामकों एवं एसेट मैनेजमेंट कंपनियों के साथ रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाएगा।

    इंदौर के प्रतिनिधि को राष्ट्रीय नेतृत्व मिलने पर सीएआईटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, मध्यप्रदेश के वित्तीय सलाहकारों एवं म्यूचुअल फण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

    इसके साथ ही अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता ( तुंगा वाले), अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजीव कट्टा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा पत्रिका के मुख्य संपादक राम निरंजन खुटेटा, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा सयोजक शरद फरसोईया सहित अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए राजेश कूलवाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है एवं उन्हें शुभकामना प्रेषित की है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मुरलीपुरा के शिव हनुमान मंदिर में गलता तीर्थ से कांवड़ लाकर किया जलाभिषेक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment